मायावती बोली: अखिलेश गिरगिट की तरह बदलते हैं रंग: अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) बसपा प्रमुख मायावती ने कांग्रेस को ठेंगा दिखाते हुए सपा मुखिया एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को गिरगिट की तरह रंग बदलने वाला बताया है। आज जन्मदिन पर बसपा प्रमुख ने कहा है कि अखिलेश यादव गिरगिट की तरह रंग बदलते हैं उन्होंने कहा कि मैं राजनीति से संन्यास नहीं ले रही हूं मेरे द्वारा राजनीति से संन्यास लेने की का झूठा प्रचार किया जा रहा है मै मरते दम तक पार्टी की सेवा करूंगी।

इस मामले में झूठा प्रचार किया जा रहा है ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। बसपा प्रमुख ने साफ कर दिया कि पार्टी लोकसभा के चुनाव में किसी दल से गठबंधन नहीं करेगी बल्कि अकेले ही पूरी दमदारी से चुनाव लड़ेगी। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया की पूर्व में सपा से किए गए गठबंधन में दूसरे दल का वोट न मिलने से बसपा को नुकसान हुआ और सपा को फायदा हुआ था।

बसपा प्रमुख के ऐलान से कांग्रेस पार्टी को जोरदार झटका लगा है। कांग्रेस उत्तर प्रदेश में सपा से अधिक सीटे न मिल पाने के कारण बसपा से गठबंधन करने के लिए सक्रिय थी। बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बसपा प्रमुख मायावती का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। बसपा द्वारा अकेले ही चुनाव लड़ने की घोषणा से भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

error: Content is protected !!