20 को निकलेगी राम पगयात्रा: शहर होगा राममय

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) श्री राम जन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह समिति फर्रुखाबाद नगर द्वारा 20 जनवरी शनिवार को राम पगयात्रा का आयोजन किया गया है। जिला अभियान समन्वयक डॉक्टर सुबोध वर्मा ने बताया कि यह पदयात्रा स्वराज कुटीर से प्रारंभ होकर फब्बारा,लिंजीगंज, घुमना, नेहरू रोड चौक, स्टेट बैंक, नितगंजा से घुमना बाजार होते हुए पुनः स्वराज कुटीर तक जाएगी। पदयात्रा में 1008 राम के स्वरूप सम्मिलित होंगे साथ ही पदयात्रा में नगर व जनपद के नागरिक व मातृशक्ति सम्मिलित होंगी। इसके लिए नगर को भव्य और दिव्य बनाने के लिए जगह-जगह स्वागत बनाए जाएंगे प्रभु की आरती होगी।

यात्रा पर नगर वासियों द्वारा पुष्प वर्षा एवं यात्रा मार्ग सहित पूरे नगर को भगवा ध्वज से सजाया जा रहा है। डॉक्टर वर्मा ने बताया कि 500 वर्षों के बाद अयोध्या में राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है राम हमारी आस्था का केंद्र है राम भारत की आत्मा है राम भारत का प्राण है आज हम सब राम भक्त उत्साहित हैं।
राम कण, राम क्षण , राम शाम – भोर है ।
राम बुद्धि, राम शुद्धि, राम मन विभोर है ॥
राम स्वर्ग, राम मोक्ष, राम परम साध्य है ।
राम जीव, राम ब्रह्म, राम ही आराध्य है।

मैं भी हूं राम की निकलेगी शोभायात्रा

भाजपा नेता विश्वास गुप्ता ने बताया की 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम के तहत 20 जनवरी को नगर की स्वराज कुटीर से दोपहर 11 बजे `मैं भी हूं राम` की शोभायात्रा निकलेगी। श्री गुप्ता ने सभी सनातन धर्मियों से परिवार सहित शोभायात्रा में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने 22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर घर पर श्रीराम का झंडा फहराने एवं दीपावली की तरह मनाये जाने की अपील की है।

error: Content is protected !!