मैं हूं राम` पग यात्रा की धूम: लगाये गये जय जय श्रीराम के नारे


फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) आज नगर फर्रुखाबाद में बड़ी धूमधाम से `मैं हूं राम` यात्रा निकाली गई। जय जय श्री राम के नारों से नगर राममय हो गया। `मैं हूं राम` यात्रा का शुभारंभ दोपहर को स्वराज कुटीर से हुआ। सजावटी रथ पर भगवान श्रीराम के स्वरूप को विराजमान किया गया था।

ढोल नगाड़ों के बीच बड़ी धूमधाम से निकली गई शोभायात्रा में अनेकों राम भक्त श्रीराम के झंडे को लहराते रहे। उत्साहित राम भक्तों ने राजतिलक की करो तैयारी, आ रहे हैं भगवाधारी, जय जय श्री राम, भारत माता की जय के गगन भेदी नारे लगाए।

यात्रा में पीतांबर वस्त्र धारी 1008 भगवान श्री राम के स्वरूपों को देखकर वातावरण राममय हो गया। अनेकों स्थानों पर भगवान श्रीराम की आरती उतारी गई। शोभा यात्रा लाल गेट, घुमना बाजार, चौक बाजार, स्टेट बैंक रोड नितगंजा, घुमना बाजार होकर वापस स्वराज कुटीर पहुंची। जहां राम भक्तों ने श्रीराम की आरती उतारी।

शोभा यात्रा में सांसद मुकेश राजपूत विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, सुशील शाक्य, नागेंद्र राठौर सुरभि के पति अजीत गंगवार भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता भाजपा नेता विश्वास गुप्ता, डा भूदेव राजपूत राहुल राजपूत संघ के जिला प्रचारक प्रवीन जी संघ प्रमुख डॉक्टर सुबोध वर्मा सुरेंद्र पांडे ऋषिकांत शर्मा आदि हजारों स्त्री पुरुष व बच्चे शामिल रहे।

error: Content is protected !!