प्राण- प्रतिष्ठा को काला दिवस बताने वाले डॉ देवेश शाक्य पर केस दर्ज

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) श्रीराम प्राण-प्रतिष्ठा दिवस को काला दिवस बताने वाले डॉ देवेश शाक्य के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जनपद एटा के थाना नयागांव पुलिस ने अपराध संख्या 7/24 धारा 295 ए 505 (2) के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। थाना थाना मेरापुर के ग्राम पुनपालपुर पूर्व प्रधान दीपक राजपूत, अंकुर मिश्रा, धीरेंद्र सिंह उर्फ बंटू, राधा कृष्ण, सचिन गुप्ता, अजय कुमार, मंडल अध्यक्ष रुद्र प्रताप ने सामूहिक रूप से थाना नयागांव में तहरीर दी। थानाध्यक्ष को अवगत कराया गया कि कस्बा सराय अगहत निवासी देवेश शाक्य पुत्र राधे श्याम मोहल्ला टिकुरियन व शादिल शाह पुत्र मकसूद अली निवासी मोहल्ला रेती सराय अगहत के इन व्यक्तियों के द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से अभद्र भाषा श्रीराम के लिये प्रयोग की गई।

भगवान के प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन को काला दिवस बताया व बाबरी मस्जिद का समर्थन किया। सनातन धर्म को अपमानित करके दंगा फैलाने का कार्य किया। जिससे सराय अगहत में दंगा होने का माहौल है। मुकदमे की विवेचना उप निरीक्षक ललित निमी को सौंपी गई है। घटना के संबंध में डॉ देवेश शाक्य ने सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है कि मेरी आईडी द्वारा जो पोस्ट की गई, यदि उससे किसी भी भाई-बहन की भावना आहत हुई हो तो उसके लिए मैं क्षमा प्रार्थी हूं। मेरा उद्देश्य किसी की भावना को आहट करना नहीं था।

बौद्ध अनुयाई डॉ देवेश शाक्य ने बताया दीपक राजपूत के समर्थकों ने बीते साल धम्मालोको बुद्ध विहार की जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया था। मैने इस बात की थाना मेरापुर पुलिस से शिकायत की थी। इसी रंजिश में दीपक ने मेरे विरुद्ध रिपोर्ट लिखाई है। संकिसा क्षेत्र में सनातनियों एवं बौद्ध धर्मियों में नया विवाद शुरू हो गया है। कई दशकों से भगवान बुद्ध के स्तूप पर देवी देवताओं की मूर्ति को लेकर अदालत में मुकदमा चल रहा है।

धम्मालोंको बुद्ध विहार सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष कर्मवीर शाक्य ने बताया की डॉ देवेश शाक्य का धम्मालोंको बुद्ध विहार सेवा ट्रस्ट से कोई संबंध नहीं है।

error: Content is protected !!