फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) मंझना रोड पर बाइको की जबरदस्त भिड़ंत में चारों सवार घायल हो गए। जिनम दो की हालत गंभीर बताई गई। हाजिपुर मंझना मार्ग पर सायं करीब 4.30 बजे विपरीत दिशा से दो बाइके काफी तेजी से जा रही थी। जबरदस्त भिड़ंत होने के कारण चारों सवार घायल हो गए।
बताया गया की एक बाइक पर थाना शमशाबाद के ग्राम उलियापुर के लोग तथा दूसरी बाइक पर थाना शमशाबाद के ग्राम मुरैठी के लोग सवार थे। एक व्यक्ति का पैर टूट जाने के कारण हड्डी बाहर निकल गई। राहगीरों ने एंबुलेंस को फोन किया लेकिन एंबुलेंस नहीं पहुंची। उलियापुर के लोग निजी वाहन से सभी घायल इलाज के लिए ले गए। मौके पर क्षतिग्रस्त बाइके पड़ी रही।




