फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज) फर्जी एसपी ने नौकरी देने के नाम पर बेरोजगार युवक से लाखों रुपए ठग लिए।थाना कंपिल के ग्राम नगला खजुन्ना सिवारा खास निवासी विवेक यादव पुत्र चरन सिंह ने आज एसपी को शिकायती पत्र देकर अवगत कराया कि मै बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र है। छह-सात माह पहले दिल्ली पुलिस में आरक्षी पद पर भर्ती निकली थी। जिसमें मैने आवेदन किया था तथा परीक्षा नोयडा में दी थी। मेरे मोबाइल नंबर पर एसपी संदीप मिश्रा की डी.पी. लगी से 25 जनवरी को फोन आया कि तुम्हारा पुलिस विभाग में चयन होना है। जिसके लिए 1 लाख 50 हजार रुपये आज ही भेजों। मैने ने उपरोक्त फोन पर अपने फोन पे नंवर से 3200 रुपये का ट्रांजेक्शन किया।
जिस पर उसके द्वारा दूसरे मोबाइल नंबर पर भी उपरोक्त डी.पी. लगी थी से फिर उसी के द्वारा फोन आया कि रुपये तुरंत डालो। उसने बताया कि तुम्हारे चयन का आईडी कार्ड बन गया है। जिसको तुम्हारा व्हाटसएप नंबर पर डाल रहा हूँ। जिस पर मैने पुनः 11500 रुपये दिनांक 26.01.2024 को उपरोक्त कथित अधिकारी के मोबाइल नंबरों पर 4500 व 3300, 700, 500, 7500, 3200 का ट्रांजेक्शन किया। उसके बाद कथित अधिकारी संदीप मिश्रा जो अपने को एसपी आईपीएस बता रहा था ने मेरे व्हाटसएप पर पुलिस कर्मचारियों के तथा अधिकारियों के फोटो पोस्ट किये। एक फोटो रिवाल्वर जो मेरे नाम आवंटन का फोटो डाली। उपरोक्त कथित अधिकारी ने गुमराह करके रुपयों की और मांग की।
जिस पर मैने उसी 15000 रुपया 9500 400, 1500 रुपया 5000,10000 15000 रुपये यूपीआई के माध्यम से कथित अधिकारी के मोबाइल पर ट्रांसफर किये तथा 27 जनवरी को 21000, 10000 रुपये ट्रांसफर किये। शक होने पर उपरोक्त नंबर पर बात की, तो उसने कहा कि आपके मेरे पास 1,17,200/- (एक लाख सत्रह हजार दो सौ रुपये आ गये हैं। अभी 33000 रुपये वाकी हैं वह भेजो। तब तुम्हारे पास एक व्यक्ति वर्दी लेकर आयेगा और तुमको ट्रेनिंग सेंटर में पहुंचा देगा। जिस पर मैने ने कहा कि मैं आपसे मिलकर बाकी रुपये दूंगा। जिस पर वह गाली-गलौज करने लगा। मेरे पास आज को समय 7.49 बजे फोन आया उसने कहा कि किसी बैंक में अपना खाता खोलकर पासबुक की छायाप्रति भेजो। जिसमें ही तुम्हारा मासिक वेतन प्रतिमाह 2 तारीख को आता रहेगा। उसने शेष रुपये की मांग की।
कथित अधिकारी आईपीएस बताकर तथा अपने फोन पर अधिकारी की डीपी लगाकर फोन करके धोखाधड़ी व कूटरचित आईडी पुलिस की बनाकर मुझे ठग लिया है तथा फोन पर धमकी दे रहा है कि यदि कहीं शिकायत की, तो तुझे घर से उठवाकर जान से मरवा देंगे। मैने पुलिस चौकी सिवारा पर शिकायत की तथा पुलिस द्वारा उपरोक्त कथित अधिकारी के मोबाइल पर बात की, तो उनको भी गाली-गलौज करके धमकाया। पीड़ित विवेक ने सपा से रिपोर्ट दर्ज करवाए जाने की मांग की एसपी ने पीड़ित को न्याय दिलाने का शासन दिया।




