फर्जी मृत्यु मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने में सफाई नायक गिरफ्तार

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) थाना मऊ दरवाजा पुलिस ने ज्यादा झड़ रखने के लिए फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने वाले एवं रिपोर्ट लगाने वाले सफाई नायक को गिरफ्तार कर लिया है। जनपद कन्नौज के थाना छिबरामऊ के ग्राम बिबलपुर निवासी चौधरी अवधेश सिंह ने सुरेश पुत्र राम प्रकाश के विरोध फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अवधेश ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा था कि मेरे पिता ने एक जमीन का ज्ञानकुमार पुत्र बालकराम निवासी मनिहारी फर्रुखाबाद से 28/12/1991 को बैनामा कराया था। तब से लेकर अभी तक काविज है। उ

सके बाद ज्ञानप्रकाश का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कराया जिसमे मृत्यु 18/08/1991 दर्शायी गई। जबकि ज्ञानकुमार की मृत्यु 07/03/1992 को हुई थी। उसके बाद शील कुमार पुत्र रघुनाथ ने जमीन का दानपत्र दिनांक 15/07/2022 को अपने पुत्र सौरभ हजेला को दान कर दी। जिसमे कुमार पुत्र रामप्रकाश व सुरेश पुत्र रामप्रकाश ने गवाही की। जानकारी मिली नगर पालिका फर्रुखाबाद मे फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र 06/05/2022 का जारी किया गया। जिसमें सुधीर कुमार व सौरभ हजेला की मिली भगत से फर्जी कूट रचित दस्तावेज तैयार कर जाल साजी की गई। मुकदमे की जांच में पता चला की बालपुर क्षेत्र के सफाई नायक नंदकिशोर ने फर्जी रिपोर्ट लगाई है बताया गया कि जनपद फतेहपुर निवासी नंदकिशोर की वर्ष 2008 में बैक लांक में सफाई कर्मचारी पद पर नियुक्ति हुई थी। सभासदों की मेहरबानी से नंदकिशोर को सफाई नायक का चार्ज दिलाया गया।

मृत युवक की शिनाख्त

बीते दिन दुर्घटना में मरने वाले अज्ञात युवक की जनपद शाहजहांपुर थाना गढ़िया रंगीन के ग्राम घसा कल्याणपुर निवासी अमर सिंह जाटव का 24 वर्षीय पुत्र शिव मंगल के रूप में शिनाख्त हुई है। मालूम हो कि शिव मंगल कोतवाली कायमगंज के ग्राम बरझाला स्थित खुशबू पापे फैक्ट्री में काम करता था। वह बीते दिन साथी कर्मचारी रवि व उपदेश के साथ बाइक से बाजार जा रहे थे। उसी दौरान किसी वाहन की टक्कर लगने से तीनों युवक घायल हो गए थे।

error: Content is protected !!