खाते से रुपए हड़पने वाले बैंक प्रबंधक पर केस दर्ज

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस ने खाते से रुपए हड़पने वाले आर्यावर्त ग्रामीण बैंक ताजपुर के प्रबंधक जगन्नाथ खन्ना एवं बैंक मित्र ग्राम राठौर नगला नीव निवासी सुनील कुमार के विरुद्ध धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने अदालत के आदेश पर ग्राम राठौर नगला नीव निवासी 70 वर्षी बालेश्वर सिंह की ओर से मुकदमा दर्ज किया है। बालेश्वर सिंह ने अदालत को अवगत कराया कि मै पेशे से कृषक हूं मैने अपना व अपने भाई अजब सिंह व शिवपाल सिंह के नाम से संयुक्त किसान क्रेडिट कार्ड खाता संख्या 044435110001374 आर्यावर्त ग्रामीण बैंक शाखा ताजपुर जनपद फर्रुखाबाद में फसली ऋण लेने हेतु अपनी कृषि भूमि को बन्धक रखकर 17.06.2015 को खुलवाया था। मैंने उक्त किसान क्रेडिट प्रथम बार 1,72,000 रुपए के लिये स्वीकृत हुआ था।

उक्त खाते का फसली ऋण के लिये संचालन करता था प 17.06.2015 को 1,30,000/-रु व 03.08.2015 को 20,000/-रू फसली ऋण उक्त खाते से निकाला था। 23.07.2015 को मैनेजर व बैंक मित्र सुनील कुमार ने मेरे फर्जी हस्ताक्षर बनाकर रूपये निकाल लिये तथा 3060/-रू ब्याज का दर्शाते हुए खाते में
1,74,060/-रू उधार दर्शाया गया। मैने उक्त खाते में ने तो जमा पर्ची पर हस्ताक्षर कर रूपया जमा किया व न ही निकासी पर्ची पर हस्ताक्षर कर रूपये निकाले। परन्तु 12.10.2015 को मेरे खाते में बैंक मैनेजर जगन्नाथ खन्ना व बैंक मित्र सुनील कुमार पुत्र दीनदयाल निवासी रठौरा नगला नींव थाना मोहम्मदाबाद ने आपस में सांठ-गांठ कर फर्जी तरीके से 12.10.2015 में 1,74,100/- रू जमा व 1,72,000 रुपयों की निकासी दिखाते हुये खाते में अंकित कर फर्जी बाड़ा कर खाता नवीनीकृत दर्शा दिया।

उक्त फर्जी नवीनीकरण उपरोक्त दोनों लोगों ने कमीशन के फिराक में फर्जीवाड़ा किया तथा कमीशन की धनराशि खाते से निकाल ली। मैने 12.10.2015 को केवल 13,000/-रूनिकाले थे। मुझ पर बकाया ऋण खाते में उक्त लोगों ने 1,84,968 रूपया दर्शाया। इसी
प्रकार बैंक मैनेजर जगन्नाथ खन्ना व बैंक मित्र सुनील कुमार ने धोखाधड़ी व षडयन्त्र करके कमीशन हड़पने के उद्देश्य से फर्जी तरीके से जमा व निकासी पर्ची पर मेरे फर्जी हस्ताक्षर बनाकर 18.04.2016 में 1,90,000/-रू जमा दर्शाते हुये व उसी दिन निकाली पर्ची पर फर्जी हस्ताक्षर बनाकर खाते में लेन-देन दर्शाया तथा खाते का फर्जी नवीनीकरण
कर दिया तथा खाते से नवीनीकरण का कमीशन भी निकाल लिया। उक्त लोगों द्वारा खाते का फर्जी तरीके से नवीनीकरण करने से गलत तरीके से खाते से नवीनीकरणज्न निकाल लिया। उक्त फर्जीबाड़ा से मै सरकार की ऋण मांफी योजना में अपात्र हो गया। मुवलिग 1,00,000/-रू (एक लाख रूपये) व खाते फर्जीवाड़ा कर उक्त लोगों द्वारा निकाले गये कमीशन धनराशि की क्षति हुई। मै उक्त
घटना के सम्बन्ध में थाना मोहम्मदाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराने गया। परन्तु मेरी कोई सुनवाई नही हुई।

error: Content is protected !!