भगवान लोधेश्वर महादेव गंगा स्नान एवं जलाभिषेक में श्रद्धालुओं की उमडी भीड़

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) आज अखिल भारतीय लोधी लोध महासभा फर्रुखाबाद की ओर से ढाई घाट रामनगरिया मेले में आयोजित भगवान लोधेश्वर महादेव गंगा स्नान एवं जलाभिषेक में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ी। गाजे-बाजे के साथ धूमधाम से ट्रैक्टरों में सवार महिलाएं भक्ति भजन गाते नजर आयी। गंगा तट पर आयोजित विशाल भंडारा शाम तक अनवरत चलता रहा। मुख्य यजमान राष्ट्रीय अध्यक्ष सदर एटा विधायक विपिन वर्मा डेविड के हाथों भगवान लोधेश्वर महादेव जी की स्थापना करके जलाभिषेक किया गया।

आचार्य रक्षपाल, आचार्य कृष्णगोपाल व गायत्री आर्या सुमेधा आर्या और रामप्रकाश शास्त्री ने मंत्रोच्चार करते हुए विधि-विधान पूर्वक हवन पूजन कार्यक्रम संपन्न करवाया। प्रदेश महामंत्री परशुराम वर्मा, महापौर शाहजहांपुर अर्चना वर्मा, डा अरविन्द गुप्ता, सह प्रभारी अजय राजपूत फौजी, जिलाध्यक्ष महेशचंद्र राजपूत, भाकियू नेता रामबरन राजपूत, जिला उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह राना, युवा जिलाध्यक्ष आनन्द सिंह राजपूत,संगठन मंत्री मनोज राजपूत।

अनिल राजपूत, रामसरकार राजपूत , बेचेलाल वर्मा , महेंद्र सिंह राजपूत, सर्वेश राजपूत, विमलेश राजपूत , ज्ञान सिंह राजपूत, भाकियू नेता हरलाल सिंह राजपूत , सुरजीत सिंह राजपूत , विमलेश राजपूत , शिवदयाल सिंह , ब्रजेंद सिंह पाल, रामबृज राजपूत अरविन्द राजपूत आदि प्रमुख लोगों ने हवन-यज्ञ में आहुतियां दीं।

error: Content is protected !!