फर्रुखाबाद के समाचार संक्षेप में: युवक गंगा में डूबा

युवा गंगा में डूबा

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) गंगा में डूबे युवक जयपाल राजपूत के मर जाने की आशंका में परिवार में मातम छा गया। कोतवाली कायमगंज के ग्राम गंधिया निवासी बेनीराम राजपूत का 30 वर्षीय पुत्र जयपाल कटरी में गेहूं की फसल की रखवाली कर सुबह घर लौटते समय गंगा में डूब गया। गोताखोर काफी प्रयास करने के बावजूद जयपाल को नहीं ढूंढ सके।

घायल को नहीं मालूम कैसे लगी गोली

कोतवाली कायमगंज के ग्राम प्रेम नगर निवासी ऋषिपाल के गोली से घायल पुत्र सोनू को नहीं मालूम है की गोली कैसे लगी। सोनू बीती रात जन्मदिन के कार्यक्रम से मध्य रात के समय घर जा रहा था। तभी उसके ऊपर फायरिंग की गई उसका सैफई अस्पताल में इलाज चल रहा है।

अपहरण करने वाला गिरफ्तार

थाना शमशाबाद पुलिस ने नाबालिग किशोरी के अपहरण के आरोप में वांछित गोदाम नगला निवासी शरद प्रताप पुत्र छविनाथ को गिरफ्तार कर लिया है।

राम के आदर्श को जीवन में उतारे

आर्य प्रतिनिधि सभा फर्रुखाबाद के तत्वावधान में मेला श्रीरामनगरिया में चल रहे वैदिक क्षेत्र में चरित्र निर्माण शिविर में एक माह से चल रहे यज्ञ की आज पूर्णाहुति की गयी। यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य चन्द्रदेव शास्त्री जी ने कहा कि यज्ञ की पूर्णाहुति पर हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि सभी की शुभकामनाएं, शुभभावनाएं पूर्ण हों। यह मेला श्रीराम के नाम से है इसलिए श्रीराम के आदर्श को जीवन में उतारने से ही मेला श्रीरामनगरिया में आने की वास्तविक सार्थकता है। ऐश्वर्य, धर्म, यश, श्री, ज्ञान और वैराग्य इन छः गुणों से युक्त व्यक्ति श्रीराम का सच्चा भक्त होता है।

श्रीराम नगरिया मेले में आये हुए सभी कल्प वासियों ने प्रभु परमपिता परमात्मा का भजन करते हुए परोपकार के कार्यों को निःस्वार्थ भाव से किया है, इसलिए सभी कल्पवासियों का हम आभार व्यक्त करते हैं। डॉक्टर शिवराम आर्य ने पुलिस विभाग, मेला प्रभारी अपर जिला अधिकारी, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, मेला व्यवस्थापक, सफाई कमर्चारियों,तथा समस्त प्रसाशन के कर्मचारियों व शिविर में आये साधु संतों व सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं का वैदिक क्षेत्र की ओर से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। वैदिक क्षेत्र में आये हुए सभी साधु संतों एवं कार्यकर्ताओं का शॉल एवं शील्ड देकर सम्मान किया गया।

अंत में इस आशा एवं विश्वास के साथ कि अगले वर्ष पुनः भक्तिभाव के साथ मेला श्रीराम नगरिया में उपस्थित होंगे। सभा का समापन किया गया। स्वामी महेन्द्रानंद जी ने मंच का संचालन किया। सभा में उत्कर्ष आर्य, उदयराज आर्य, शिशुपाल आर्य, संजीत आर्य, रत्नेश द्विवेदी, उपासना कटियार, राजकुमार आर्य, मंगलम आर्य, संदीप आर्य आदि उपस्थित रहे।

याद किये गए संत गाढ़से एवं संत रविदास

आज नगर फर्रुखाबाद के निकटवर्ती ग्राम पचपुखरा में दि बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया शाखा फर्रुखाबाद के तत्वावधान में होरीलाल बौद्ध के आवास पर संत गाडगे एवं संत रविदास जी की जयंती का आयोजन किया गया। संस्कार प्रमुख रमेश चंद्र बौद्ध के द्वारा पूजा वंदना कराकर संत गाडगे महाराज एवं संत रविदास के चित्र पर जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह कठेरिया एवं जिला संगठन सचिव वृंदावन बौद्ध द्वारा माल्यार्पण कर मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता होरीलाल बौद्ध ने की एवं संचालन प्रधानाचार्य राजेंद्र पाल ने किया। इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने महान संत गाडगे एवं संत रविदास के जीवन पर प्रकाश डालकर उनके बताए रास्ते पर चलने का आवाहन किया। इस मौके पर जिला महामंत्री वीरपाल, हरिओम बौद्ध, डॉक्टर कृष्ण कुमार डॉक्टर भोजराज,, मयंक, विजय लक्ष्मी, आदि उपस्थित रहे।

भाजपा का चुनाव प्रचार

आज भाजपा जिला मुख्यालय के कांफ्रेंस हॉल में लोकसभा चुनाव के संदर्भ में सदर विधानसभा की संचालन समिति की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी एवं विधानसभा संयोजक आदित्य मिश्रा ने संचालन समिति के सदस्यों को चुनावी तैयारी में जुटने के निर्देश दिए।
सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने कहा लोकसभा चुनाव होने में बहुत कम समय शेष रह गया है इसलिए संचालन समिति के सभी सदस्य सक्रिय भूमिका में दिखाई देंगे भाजपा अन्य दलों से बहुत आगे है। पिछले लोकसभा चुनाव में जीत के प्रदर्शन को दोबारा दोहराने के लिए सभी लोगों को एकजुटता के साथ कार्य करना होगा। केंद्र व प्रदेश की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी हर वर्ग तक पहुंचानी सुनिश्चित करनी है। लोकसभा संचालन समिति में दायित्व प्रकार करने वाला कार्यकर्ता अपनी अपनी जिम्मेदारी को पूरी शिद्दत के साथ निभाएगा।
विधानसभा संयोजक आदित्य मिश्रा ने कहा लोकसभा चुनाव संचालन समिति की तर्ज पर ही विधानसभा चुनाव संचालन समिति बनाई गई है जो लोकसभा चुनाव में भी कार्य करेगी। विधानसभा स्तर पर होने वाले अभियानों एवं कार्यक्रमों में विधानसभा चुनाव संचालन समिति के अंतर्गत सभी कार्य होंगे। आदित्य मिश्रा ने बताया विधानसभा चुनाव संचालन समिति में सभी को दायित्व दे दिए गए हैं चुनाव की घोषणा होते ही चुनाव संचालन समिति प्रभावी हो जाएगी।
इस अवसर पर फर्रुखाबाद पूर्वी मंडल अध्यक्ष राजकुमार वर्मा अनुराग दुबे उर्फ अनु रामकिशोर सैनी विश्राम सिंह राजीव मिश्रा अमित पाल शेर सिंह शाक्य धर्मेंद्र राजपूत राधेश्याम वाल्मीकि विधानसभा प्रभारी योगेंद्र भदौरिया लोकसभा सह प्रभारी सर्वेश कठेरिया आदि लोग मौजूद रहे।

सपा की चुनाव तैयारी

महानगर के बूथों को और मजबूत करने के संदर्भ मैं आज एक बैठक विधानसभा अध्यक्ष के बढ़पुर स्थित आवास पर सम्पन्न हुई। बैठक मैं मुख्य रूप से प्रदेश सचिव मंदीप यादव, महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा, जिला महासचिव जहांन सिंह लोधी,विधानसभा अध्यक्ष चंद्रेश राजपूत महानगर बूथ प्रभारी सुरेंद्र सिंह यादव,महानगर उपाध्यक्ष खुर्शीद अहमद केशव पाल सत्यम अवस्थी सभी नेताओं ने शहरी एवं ग्रामीण बूथों को तकनीकी तौर पर मजबूत करने की रणनीति बनाई।

दिव्यांग उपकरणों का वितरण

एस एन साध ट्रस्ट के सौजन्य से चल रहे दिव्यांग शिविर में दूसरे दिन 134 रजिस्ट्रेशन 134 हुये।
आज बाटे गए उपकरणों की संख्या–
कृत्रिम हाथ -02
व्हीलचेयर- 14
छड़ी- 22
कैलिपर- 14
कृतिम पैर- 09
वैशाखी- 18
वॉकर- 08
जूते- 26
कान की मशीन- 43

error: Content is protected !!