सोशल मीडिया पर चुनाव लड़ेगी भाजपा: केंद्रीय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) भाजपा ने अबकी बार सोशल मीडिया के माध्यम से चुनाव लड़ेगी। जिसके कारण कार्यकर्ताओं को काफी मेहनत नहीं करनी पड़ेगी और न ही ज्यादा खर्च उठाना पड़ेगा। भाजपा के प्रदेश महामंत्री अनूप कुमार गुप्ता ने आवास विकास स्थित जेपी पैलेस में भाजपा प्रत्याशी मुकेश राजपूत के केंद्रीय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाने का आवाहन किया।

श्री गुप्ता ने कहा लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनेगी प्रधानमंत्री तीसरे टर्म में ऐतिहासिक निर्णय लेंगे। इसके लिए कार्यकर्ताओं को पिछले चुनाव की तुलना में इस चुनाव में और अधिक मेहनत करके प्रत्येक बूथ पर 370 वोट अतिरिक्त डलवाने का कार्य करना है। भाजपा प्रत्याशी मुकेश राजपूत ने कहा जिले का सर्वांगीण विकास सिर्फ भाजपा ही कर सकती है पिछली सरकारों के कार्यकाल में भ्रष्टाचार और जातिवाद के कारण जनता त्राहिमाम कर रही थी। इस सरकार में सड़क बिजली पानी अनाज और मकान हर गरीब के लिए उपलब्ध है।

लोकसभा चुनाव संचालन समिति बैठक

भाजपा जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय पर आयोजित हुई लोकसभा चुनाव संचालन समिति में प्रदेश महामंत्री अनूप कुमार गुप्ता ने संचालन समिति के सभी सदस्यों को चुनाव में जुट जाने के निर्देश दिए। श्री गुप्ता ने कहा पूरी लोकसभा चुनाव संचालन समिति में भाजपा कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां दी गई हैं कार्यकर्ताओं को पूरी ईमानदारी के साथ जिम्मेदारियां का निर्वहन करना है। पूरा चुनाव आईटी और सोशल मीडिया पर आधारित है प्रत्येक कार्यक्रमों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रचारित करना है। सरकार की प्रत्येक कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचना है।

प्रत्येक घर तक सरकार की योजनाओं वाले पत्रक को पहुंचने का कार्य करना होगा।
जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने कहा विकसित भारत के निर्माण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तीसरी बार सत्ता में लौटना जरूरी है। इसके लिए पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी अपनी जिम्मेदारी को समझ कर अपने दायित्व को पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन करने का कार्य करें। प्रत्येक बूथ पर बनी हुई कमेटियों को सक्रिय करना होगा पन्ना प्रमुख प्रत्येक मतदाता तक पहुंचाने का कार्य करेगा।

वोटिंग वाले दिन बूथ अध्यक्ष घर-घर जाकर पार्टी के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित करेगा। इस अवसर पर लोकसभा श्रेत्र प्रभारी अजय ठाकरे जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे लोकसभा सह प्रभारी सर्वेश कठेरिया भोजपुर विधानसभा सह प्रभारी कृपा नारायण तिवारी अलीगंज विधायक सत्यपाल सिंह अमृतपुर विधानसभा प्रभारी विनय वर्मा फर्रुखाबाद विधानसभा प्रभारी योगेंद्र सिंह भदौरिया पूर्व विधायक अमर सिंह खटीक

लोकसभा संयोजक दिनेश कटियार जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता जिला महामंत्री सुनील रावत जिला महामंत्री फतेहचंद वर्मा जिला मंत्री अमरदीप दीक्षित जिला मंत्री जय गंगवार महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बबीता पाठक युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मयंक सिंह बुंदेला ममता सक्सेना रश्मि दुबे मीरा सिंह प्रभारी पियूष त्रिपाठी डीएस राठौर मौजूद रहे।

कांग्रेसी नेता भाजपा में शामिल

पूर्व विधायक मरहम सिंह के पुत्र दिनेश प्रकाश सिंह ने 50 समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता ग्रहण की है।

error: Content is protected !!