फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) खाद विभाग की टीम ने होली के त्यौहार को देखते हुए जबरदस्त अभियान चलाया है। घटिया सरसों का तेल एवं आलू के चिप्स सीज कर नमूने भरे गए।
कला खेल, कायमगंज पर स्थित धनीराम पुत्र रामचन्द्र के खाद्य प्रतिष्ठान से खाद्य पदार्थ सरसों का तेल का 01 नमूना जाँच हेतु संग्रह किया गया। नमूना संग्रह के उपरान्त शेष बचे कुल 198 किलोग्राम सरसों का तेल जिसका अनुमानित मूल्य रूपया 25740 हैं, को नियमानुसार सीज कर खाद्य कारोबार कर्ता की अभिरक्षा में दिया।
पुरानी गल्ला मण्डी, कायमगंज पर स्थित अभिनव पुत्र अजय कुमार के खाद्य प्रतिष्ठान से खाद्य पदार्थ रंगीन पापड़ (कचरी) का 01 नमूना जाँच हेतु संग्रह किया गया। नमूना संग्रह के उपरान्त शेष बची कुल 38 किलोग्राम रंगीन पापड़ (कचरी) जिसका अनुमानित मूल्य रूपया 3040 हैं, को नियमानुसार सीज कर खाद्य कारोबार कर्ता की अभिरक्षा में दिया। ट्रांसपोर्ट चैराहा, कायमगंज पर स्थित आदेश पुत्र मेघनाथ के खाद्य प्रतिष्ठान रमेश स्वीट्स से खाद्य पदार्थ खोया का 01 नमूना जाँच हेतु संग्रह किया गया। ट्रांसपोर्ट चौराहा, रेलवे रोड, कायमगंज पर स्थित प्रमोद कुमार पुत्र महेन्द्र सिंह के खाद्य प्रतिष्ठान से खाद्य पदार्थ खोया का 01 नमूना जाँच हेतु संग्रह किया गया।
अचरा रोड, पितौरा, कायमगंज पर स्थित अनिल शर्मा पुत्र सोनेलाल शर्मा के खाद्य प्रतिष्ठान किराना स्टोर से खाद्य पदार्थ बेसन का 01 नमूना जाँच हेतु संग्रह किया गया। अचरा रोड, पितौरा झब्बूपुर क्रासिंग के पास, कायमगंज पर स्थित सईद अहमद उर्फ गुड्डू पुत्र कमालुद्दीन के खाद्य प्रतिष्ठान किराना स्टोर से खाद्य पदार्थ नमकीन (पावन चुलबुली ब्राण्ड) 40 ग्राम के मूलपैक में का 01 नमूना जाँच हेतु संग्रह किया गया। यह जानकारी
खाद्य विभाग के सहायक आयुक्त सय्यद शाहनवाज़ हैदर आबिदी ने दी।








