फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) थाना मऊदरवाजा के प्रभारी निरीक्षक अमित गंगवार ने ने आज गैंग लीडर देवेंद्र सिंह उर्फ जग्गू यादव एवं उसके भाई योगेंद्र सिंह और छन्नू यादव की पांच संपत्तियों की कुर्की की है। जिसकी बाजरो कीमत 3 करोड़ 11 लाख 83 हजार 250 रुपए है। मु0अ0सं0 198/24 धारा 3(1) उ0प्र0 गैगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित गैंग लीडर देवेन्द्र सिंह उर्फ जग्गू यादव व अपने सह सदस्यो के साथ मिलकर अवैध रूप से अर्जित की गयी स्वंयं व अपने परिजनों के नाम अवैध चल-अचल सम्पत्ति कीमत करीब “तीन करोड़ ग्यारह लाख तिरासी हजार दो सौ पचास रुपये” को थाना मऊदरवाजा पुलिस द्वारा धारा 14(1) गैगेस्टर एक्ट के अन्तर्गत जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर कुर्क किया गया।
पुलिस के आला अधिकारियों के द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में थाना कोतवाली फतेहगढ़ पर पंजीकृत मु0अ0सं0 198/2024 धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोह बंद समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1986 बनाम अभियुक्त देवेन्द्र सिंह उर्फ जग्गू यादव पुत्र शिवनन्दन सिंह यादव निवासी बंगला नं0 50ए लोको रोड कालोनी थाना कोतवाली फतेहगढ़ व सह-अभियुक्त भाई योगेन्द्र सिंह उर्फ चन्नू यादव पुत्र शिवनन्दन सिंह के मामले की विवेचना विवेचना प्रभारी निरीक्षक मऊदरवाजा अमित गंगवार के द्वारा की जा रही है।
गैंगलीडर देवेन्द्र सिंह उर्फ जग्गू यादव उपरोक्त व उसके सहअभियुक्त भाई योगेन्द्र सिंह उर्फ चन्नू यादव उपरोक्त द्वारा अपने व अपने परिवार के आर्थिक व भौतिक लाभ प्राप्त करने हेतु समाजविरोधी क्रिया कलाप करते हुए विगत कई वर्षों से गिरोह बनाकर लगातार अपराधिक गतिविधियो में लिप्त रहकर अपने स्वार्थ के लिए अपराध कारित करते रहे हैं। इस गिरोह का समाज में इतना आतंक एवं भय व्याप्त है कि जनता का कोई व्यक्ति इनके खिलाफ सूचना या गवाही देने के लिए तैयार नहीं होता है। यह गैंग आपराधिक गतिविधियों सहित समाज विरोधी क्रियाकलापों में संलिप्त हैं तथा आर्थिक एवं भौतिक लाभ प्राप्त करने हेतु अवैध शस्त्रों से लैस होकर, घर में घुसकर जान से मारने की नीयत से फायर करना, हत्या का प्रयत्न करना व हत्या जैसे जघन्य अपराध कारित कर, दहशत फैलाकर रंगदारी के रूप में धन की मांग कर, अवैध धन के लिए वसूली के लिए आपराधिक षड्यंत्र व गंभीर प्रकृति के अपराध कारित करके अवैध कृत्यों एवं अपराधों से अर्जित किये गये अवैध धन चल अचल सम्पत्ति अपने साथी व परिवारीजन के नाम एकत्रित की है।
जबकि अभियुक्त व उसके परिवारीजन की आय
का कोई वैध स्रोत नही है। की निम्नांकित अवैध सम्पत्ति को आज कुर्क किया गया।
प्रशासन द्वारा नियुक्त प्रशासक श्रद्धा पाण्डेय तहसीलदार सदर के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक
थाना मऊदरवाजा अमित गंगवार मय हमराह पुलिस फोर्स के साथ सूची में अंकित भूखण्ड क्र0सं0 1
लगायत 5 पर जाकर प्रस्तावित सम्पत्ति वर्तमान कीमत करीब 3,11,83,250/- रुपये को नियमानुसार कुर्की
आदेश की उदघोषणा कराई। डुगी पिटवाकर नोटिस चस्पा किये गये तथा सील की कार्यवाही करते हुये धारा 14(1) गैगेस्टर एक्ट (कुर्की) की गयी तथा अन्य विधिक कार्यवाही अमल में लायी गयी।
[26/07, 6:44 pm] fbdanandbhan: ज्ञांतव्य हो कि उपरोक्त अभियोग में जब्तीकरण की कार्यवाही के अन्तर्गत अभियुक्त गैंगलीडर देवेन्द्र सिंह उर्फ जग्गू यादव व उसके गैंग के सदस्यों द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गयी सम्पत्तियाँ जिसकी कुल कीमत 19,56,86,666.61 रुपयों (उन्नीस करोड़ छप्पन लाख छियासी हजार छः सौ छियासठ रुपये इकसठ पैसे) में से 16,36,09,497.61 (सोलह करोड़ छत्तीस लाख नौ हजार चार सौ सत्तानवें रुपये इकसठ पैसे) को दिनांक 24.07.2024 को नियमानुसार कुर्क कराया जा चुका है। उसी क्रम में कुर्की हेतु शेष सम्पत्ति उपरोक्त सूचीनुसार क्र0सं0 1 से 5 तक जिसकी वर्तमान कीमत 3,11,83,250/- (रुपये तीन करोड़ ग्यारह लाख तिरासी हजार दो सौ पचास रुपये) है, को आज दिनांक 26 जुलाई को कुर्की की कार्यवाही की गयी। सूची में अंकित भूखण्डो पर नोटिस बोर्ड लगवाये गये हैं। उपरोक्त अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्तो की और सम्पत्तियों का पता 14(1) गैगेस्टर एक्ट की कार्यवाही हेतु लगाया जा रहा है, शीघ्र ही वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। गैंग लीडर अभियुक्त देवेन्द्र सिह उर्फ जग्गू यादव की अवैध सम्पत्ति की जब्तीकरण के अभियान के अन्तर्गत अब तक कुल 19,47,92,747.61/-रु0 (उन्नीस करोड़ सैंतालिस लाख बान्नवें हजार सात सौ सैतालिस रुपये इकसठ पैसे) की कीमत की चल/अचल सम्पत्ति को कुर्क किया जा चुका है।
आपराधिक इतिहास गैंगलीडर देवेन्द्र सिंह उर्फ जग्गू यादव
1 – मु0अ0सं0 216/2017 धारा 504/506 भा0द0वि0 थाना को० फतेहगढ़ जनपद फतेहगढ़।
– मु0अ0सं0 889/2018 धारा 323/504/506 भा०द०वि० थाना को० फतेहगढ़ जनपद फतेहगढ़ ।
2 3- मु0अ0सं0 503/2019 धारा 504/506 भा0द0वि0 थाना को० फतेहगढ़ जनपद फतेहगढ़ ।
4- मु0अ0सं0 338/2017 धारा 147/504/506 भा०द०वि० थाना को० फतेहगढ़ जनपद फतेहगढ़ ।
5- मु0अ0सं0 397/2017 धारा 506 भा0द0वि0 थाना को० फतेहगढ़ जनपद फतेहगढ़।
6- मु0अ0सं0 1017ए/2007 धारा 307/323/504/506 भा0द0वि0 थाना को० फतेहगढ़ जनपद फतेहगढ़। 7- मु0अ0सं0 41/2009 धारा 147/148/149/323/452/504/506 भा0द0वि0 थाना को० फतेहगढ़ जनपद फतेहगढ़ ।
8- मु0अ0सं0 1640/2005 धारा 147/149/323/504 भा0द0वी0 थाना को0 फतेहगढ़ जनपद फतेहगढ़।
9- मु0अ0सं0 226/2017 धारा 3/4 गुण्डा एक्ट थाना को० फतेहगढ़ जनपद फतेहगढ़ ।
10- मु0अ0सं0 486/2018 धारा 323/342/506 भा०द०वी० थाना को० फतेहगढ़ जनपद फतेहगढ़।
11- मु0अ0सं0 09/2021 धारा 3/4 गुण्डा एक्ट थाना को० फतेहगढ़ जनपद फतेहगढ़।
12- मु0अ0सं0 285/2009 धारा 110 जी सीआरपीसी थाना को० फतेहगढ़ जनपद फतेहगढ़।
13- मु0अ0सं0 388/2017 धारा 147/504/506 भा0द0वी0 थाना को 0 फतेहगढ़ जनपद फतेहगढ़।
14- मु0अ0सं0 115/2017 धारा 147/452/504/506 भा0द0वि0 व 3 (1)10 एससी/एसटी एक्ट थाना अमृतपुर जनपद फते० ।
15- मु0अ0सं0 1380/2005 धारा 147/148/149/307/323/342/506 भा०द०वि० थाना को फर्रुखाबाद जनपद फतेहगढ़
16- मु0अ0सं0 56/2011 धारा 147/148/149/323/325/336/504/506 भा०द०वि० व 7, सीएलए
एक्ट थाना मोहम्मदाबाद
17- मु0अ0सं0 543/2022 धारा 323/504/506 भा0द0वि0 थाना को० फतेहगढ़ जनपद फतेहगढ़ ।
18-मु0अ0सं0 174/2000 धारा 302 भादवि थाना को० फर्रुखाबाद जनपद फतेहगढ़।
19- मु0अ0सं0 7017/2007 धारा 307/323/504/506 भादवि थाना को0 फतेहगढ़ जनपद फतेहगढ़।
20- मु0अ0सं0 198/2024 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट कोतवाली फतेहगढ़ जनपद फतेहगढ़।