हजारों रूपयों सहित 15 जुआरी गिरफ्तार

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) कमालगंज थाना पुलिस ने हजारों रुपयों सहित 15 जुआरियों को गिरफ्तार किया है वरिष्ठ उप निरीक्षक गीतम सिंह ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के मुताबिक वरिष्ठ उप निरीक्षक को मुखबिर खास ने सूचना दी कि सब्जी मण्डी के पीछे पालीवाल मार्केट खाली जगह में पेडों के नीचे बैठकर कुछ लोग हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे है। मुखबिर की सूचना पर विश्वास करके हम पुलिस वालो ने वही खडे होकर एक दूसरे की जामा तलाशी ले देकर यकीन किया कि जुर्म से सम्बन्धित किसी के पास कोई वस्तु नही है।

मौके से गवाह फराहम करने की कोशिश की गयी तो भलाई बुराई का कारण बताकर बिना नाम पता बताये चले गये। अतः हम पुलिस वाले सब्जी मण्डी से होते हुए सब्जी मण्डी के पीछे खाली जगह पर पेडो के नीचे पास पास में तखत डालकर दो ग्रुप गोल गोल बैठे है तभी मुखबिर ने बताया कि साहब यही वो लोग है जो हार जीत की बाजी लगाकर आपस में ताश पत्तो से जुआ खेल रहे है। तभी हम पुलिस वाले पेड़ों की आड लेते हुए पास में पहुंचे तो देखा दोनो ग्रुप में एक एक व्यक्ति ताश फेंक रहा है तथा गोल गोल बैठे व्यक्तियो में से एक ने पान की बेगम मारी दुसरे ग्रुप में से एक ने हुकुम का इक्का मारा तभी ताश फेंटे और बांटे।

तभी एक ने जोर से बोला कि मैं जीत गया और पैसे बटोरने लगा तभी दूसरे ग्रुप ने बोला कि मैं जीत गया और पैसे बटोरने लगा। तभी हम पुलिस वालो ने दो ग्रुम में बटकर जुआ खेल रहे व्यक्तियो को एक साथ पकड लिया तथा मौके पर थाना 105 बीएनएसएस के नियमो का पालन करते हुए वीडियो भी बनाई गई। पकडे गये व्यक्तियो के नाम पता पूछते हुए जामा तलाशी ली गयी तो पहले ने अपना नाम देवेश गुप्ता S/O रामदास R/O शास्त्री नगर बताया तथा जामा तलाशी से 700 रू0 बरामद हुए। दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम आलोक त्रिपाठी S/O राम हरी R/O आजाद नगर बताया जिसकी जामा तलाशी से 500 रू0 बरामद
हुए।

तीसरे ने अपना नाम इन्द्रपाल S/O रामआसरे R/O आजाद नगर बताया जिसकी जामा तलाशी से 600 रू0 बरामद हुए। चौथे ने अपना नाम विपिन गुप्ता S/O स्व० लक्ष्मीनारायण R/O आजाद नगर बताया जिसकी जामा तलाशी से 900 रू0 बरामद हुए। पांचवे ने अपना नाम राजीव S/O ओमप्रकाश R/O आजाद नगर बताया जिसकी जामा तलाशी से 800 रूपये बरामद हुए। छटवे ने अपना नाम छोटेलाल S/O प्रेमचन्द्र R/O अशोक नगर बताया जिसकी जामा तलाशी से 700 रू0 बरामद हुए। सातवे ने अपना नाम मुकेश कुमार S/O द्वारिका प्रसाद R/O प्रताप नगर बताया 600 बरामद हुए।

आठवें ने अपना नाम किशन S/O रामचन्द्र R/O इन्द्रा नगर बताया जिसकी जामा तलाशी से 700 रू0 बरामद हुए। तथा नवें व्यक्ति ने अपना नाम अंसार S/O लतीफ R/O लोहिया नगर बताया जिसकी जामा तलाशी से 500 रु0 बरामद हुए। दसवें व्यक्ति ने अपना नाम आलोक कुमार S/O अनूपी निवासी अमानाबाद बताया जामा तलाशी से 600 रू0 बरामद हुए। ग्यारवें व्यक्ति ने अपना नाम विवेक S/O जगदीश R/O सुभाष नगर बताया जिसकी जामा तलाशी से 700 रू0 बरामद हुए। बाहरवें व्यक्ति ने अपना नाम मनोज कुमार S/O विनोद कुमार गुप्ता R/O आजाद नगर थाना बताया जिसकी जामा तलाशी से 800 रू0 बरामद हुए।

तेहरवें व्यक्ति ने अपना नाम दुर्गेश S/O लक्ष्मण दास R/O आजाद नगर बताया जिसकी जामा तलाशी से 800 रू0 बरामद हुए। चौदहवें व्यक्ति ने अपना नाम सिपाही लाल S/O रामलाल R/O जवाहर नगर बताया जिसकी जामा तलाशी से 900 रु० बरामद हुए। पन्द्रहवें व्यक्ति ने अपना नाम सत्यप्रकाश S/O छेदीलाल R/O प्रतापनगर बताया जिसकी जामा तलाशी से 700 रूपए बरामद हुए। दोनो फड से कुल 14550 रूपए बरामद हुए।

error: Content is protected !!