बुलडोजरों से कई मकान तोड़े जाने से हाहाकार

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) बिजली घर के लिए जमीन खाली कराने के लिए कई बुलडोजरों से करीब आधा दर्जन मकान तोड़े जाने से हाहाकार मच गया। एसडीएम सदर एवं तहसीलदार श्रद्धा पांडे भारी पुलिस फोर्स के साथ सुबह करीब 10 बजे थाना नवाबगंज के ग्राम उखरा पहुंचे। आबादी भूमि पर बने रामकिशन यादव के खाली मकान पर बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। उसके बाद किशन कुमार अनिल कुमार एवं रामकुमार यादव भाइयों की बाउंड्री तोड़ी गई।

बाद तीनों भाइयों को मकान का सामान निकालने की चेतावनी दी गई। समान निकालते ही इन तीनों मकान के साथ ही अभिषेक यादव एडवोकेट आदि के मकान ध्वस्त किए गए। किशन कुमार का गेहूं भूसा आदि सामान मलबे में दब गया।बताया गया कि करीब 96 बीघा आबादी की भूमि है जिस पर करीब एक दर्जन मकान 30 वर्ष पूर्व बनाए गए थे। पीड़ित लोग मकान खाली करने के लिए एक-दो दिन की मोहलत मांगते रहे लेकिन उनको कुछ घंटे तक का समय नहीं दिया गया। मकान को तोड़ने के लिए पांच बुलडोजर लगाए गए। सुरक्षा व्यवस्था के लिए कई थानों के अलावा पुलिस लाइन के सैकड़ो जवान मौजूद रहे।

बताया गया कि अंधेरा होने के बावजूद अभियान जारी रहा प्रशासन ने आज रात ही सभी अवैध मकानों को गिरने का मन बनाया है। इसी आबादी भूमि पर बिजली घर का निर्माण किया जा रहा है।

बेघर परिवार-

1. रामऔतार सिंह यादव
2. रामवीर सिंह यादव
3. रामकिशोर सिंह यादव
4. अनिल कुमार यादव
5. रामकुमार यादव
6. कृष्ण कुमार यादव
7. बबलू यादव
8. संजू यादव
9. अभिषेक यादव
10. अन्नू यादव
11. समर यादव
12. हेमराज यादव
13. गोविंद यादव
14. हाकिम सिंह यादव
15. गंगा सिंह यादव
16. ब्रह्मानंद सिंह यादव
17. ब्रह्म किशोर यादव
18. सनोज यादव
19. राजीव यादव
20. राम किशन यादव
21. राम निवास यादव
22. नाहर सिंह यादव
23. वीरपाल सिंह यादव
24. ओमपाल सिंहयादव
25. अवनीश यादव

error: Content is protected !!