पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट: लेखपालों का धरना खत्म

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) उखरा कांड में पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट एवं अधिकारियों के आश्वासन पर लेखपाल संघ ने आज पांचवे दिन धरना खत्म कर दिया। लेखपाल संघ के जिला अध्यक्ष अजीत द्विवेदी ने मीडिया को बताया की पिटाई की घटना में पीड़ित दोनों लेखपाल थाना पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट है। बीते दिन चार सूत्रीय मांगों को लेकर एडीएम को ज्ञापन दिया गया था।

एडीएम ने अधिकारियों के साथ चर्चा की उन्होंने पुलिस की कार्रवाई को अच्छा बताते हुए जानकारी दी है कि गिरफ्तार हमलावरों की संख्या 16 हो गई है। 6 और आरोपी पुलिस की हिरासत में है जिनको जेल भेजा जा रहा है। शेष आरोपियों के विरुद्ध भी जल्द कार्रवाई होगी। एडीएम ने सभी मांगों के संबंध में शीघ्र ही कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। लेखपाल संघ ने एडीएम के आश्वासन व तहसीलदार सदर के अनुरोध पर धरना खत्म कर दिया है। बुधवार को नई कार्यकारी के प्रतिनिधित्व मंडल की जिलाधिकारी से भेंट वार्ता होगी।

जिलाधिकारी ने भी हम लोगों के साथ होने का संदेश भेजा है। श्री द्विवेदी ने बताया कि रविवार को तहसील सदर में लेखपाल संघ की नई कार्यकारी का चुनाव होगा। हम सहयोग मांगे जाने पर नई कार्यकारिणी का मद्द करेंगे। मालूम हो की लेखपालों के आंदोलन से बाढ़ पीड़ितों की मदद न होने से नाराज किसान यूनियन ने धरना देने की चेतावनी दी थी।

error: Content is protected !!