तथागत वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन का गठन

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) वृद्ध लोगों ने आज मानवता की भलाई एवं उत्थान के लिए तथागत वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन का गठन किया है। गुरुगांव देवी मंदिर के निकट डॉक्टर अनुराग शाक्य के अस्पताल में आज दोपहर बाद वृद्ध लोगों की बैठक हुई। जिसमें तथागत वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन का सर्वसम्मति से निम्न प्रकार अस्थाई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में रघुवर दयाल मौर्य, गयादीन शाक्य, राम रतन शाक्य, कवि बेचेलाल शाक्य उर्फ बेचैन, प्रवक्ता बदन सिंह को संरक्षक मंडल का सदस्य बनाया गया।

सेवानिवृत्त राजस्व निरीक्षक शिव कुमार शाक्य को जिला अध्यक्ष शिवशरन शाक्य एवं गिरजा शंकर शाक्य को जिला उपाध्यक्ष, कमल शाक्य को जिला मंत्री, सूरजपाल सिंह को संगठन मंत्री, विमलेश शाक्य को प्रचार मंत्री,शिक्षक अंचल सिंह कुशवाहा को कोषाध्यक्ष एवं आनंद भान शाक्य को मीडिया प्रभारी बनाया गया। बैठक में भोपत नगला निवासी गिरजा शंकर शाक्य ने अपने आर एस मैरिज हाल में संस्था के लिए एक कमरा दिए जाने की घोषणा की। तय किया गया की संस्था का मुख्य कार्यालय यही बनाया जाएगा। संस्था के आजीवन सदस्यों के लिए 1 हजार रुपए 5 वर्ष के लिए 500 रुपए तथा एक वर्ष के लिए 100 रुपए शुल्क निर्धारित किया गया।

संस्था का जिले की तीनों तहसीलों सभी ब्लॉक एवं न्याय पंचायत स्तर पर गठन किया जाएगा। संस्था के सदस्यों की संख्या एक सैकड़ा से अधिक हो जाने पर कार्यकारिणी का चुनाव कराया जाएगा। संगठन की आगामी बैठक 8 नवंबर शनिवार को टाउन हाल के निकट आर एस मैरिज हाल में होगी। बैठक में दालमोठ व्यापारी रघुवर दयाल मौर्य, कवि बेचेलाल शाक्य बेचैन एवं सेवानिवृत्त संग्रह अमीन प्रेमचंद शाक्य आदि ने सदस्यता शुल्क जमा किया। प्रत्येक माह के दूसरे रविवार को संगठन की बैठक होगी, जो सदस्यों के द्वारा कराई जाएगी। सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों को आगामी बैठकों में अन्य वरिष्ठ नागरिकों को संगठन में शामिल कराने को कहा गया। बैठक में जगवीर सिंह कुशवाह, वेदराम शाक्य, कुलदीप शाक्य आदि सहित उपरोक्त सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!