फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) संकिसा के बोधि पुस्तकालय एवं महासमता बुद्ध बिहार में आज स्मृतिशेष सीमा देवी की पुण्यतिथि (वरसी) का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसी दौरान जनपद एटा के सांसद देवेश शाक्य उर्फ बिल्लू, सत्यवान सिंह शाहपुर सत्ते, कुलदीप सह 52 के परिजनों ने करीब 7:15 बौद्ध भिक्षुओं को झोले भेंट किये। इसी दौरान भिक्षुओं को भोजन दान कर मुद्राएं भेंट की गई।
इस दौरान बोधि पुस्तकालय एवं महासमता बुद्ध विहार संकिसा के अध्यक्ष चेतसिक बोधि, भिक्षु नागसेन सहित जनपद एटा कन्नौज इटावा बदायूं शाहजहांपुर के करीब 130 बौद्ध भिक्षु मौजूद रहे। बुद्ध विहार में जनपद एटा के मेजर आशीष शाक्य मैनपुरी के महाराज सिंह शाक्य, मैनपुरी के डॉक्टर भूपेंद्र सिंह शाक्य पारुल हॉस्पिटल, डॉक्टर संजीव शाक्य, अल्केश शाक्य, सोनू शाक्य आदि बौद्ध अनुयाई मौजूद रहे।
मालूम हो की गंजडुंडवारा स्थित बौद्ध एकता समिति के अध्यक्ष कुलदीप शाक्य की मां श्रीमती सीमा देवी 11 अक्टूबर 2023 को तत्वालीन हो गयी थीं। आज उनकी पावन पुण्यतिथि (वरसी) का कार्यक्रम बुद्ध विहार में रखा गया था ।