फतेहगढ़ प्रतिद्वंद्वियों को परास्त कर सेमीफाइनल में

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) अन्तर्जनपदीय कानपुर जोन, कानपुर की पुलिस प्रतियोगिता में फतेहगढ़ की टीम ने प्रतिद्वंद्वियों को परास्त कर सेमीफाइनल में जगह बना ली है।अन्तर्जनपदीय कानपुर जोन, कानपुर की पुलिस पुरुष, महिला कबड्डी कलस्टर (कबड्डी, खो-खो, फेसिंग एवं जिमनास्टिक) प्रतियोगिता वर्ष-2024 का शुभारम्भ मुख्य अतिथि डा० वीके सिंह, जिलाधिकारी द्वारा किया गया। प्रतियोगिता के शुभारम्भ के अवसर पर आलोक प्रियदर्शी पुलिस अधीक्षक, धीरेन्द्र नाथ सिंह, जिला कमाण्डेंट होमगार्ड, रवीन्द्र नाथ राय, क्षेत्राधिकारी अमृतपुर/लाइन्स, अविचल पाण्डेय प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन, उप निरीक्षक छोटेलाल, प्रभारी आरटीसी, एवं उप निरीक्षक नरेश चन्द्र आदि पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।

प्रतियोगिता में कानपुर जोन के जनपद फतेहगढ़, कानपुर नगर, कन्नौज, इटावा, झांसी, ललितपुर, जालौन, कानपुर देहात के कुल 140 महिला एवं पुरूष खिलाडियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता को सकुशल सम्पन्न कराये जाने में निर्णायक मण्डल संजीव कटियार, अरूण कुमार यादव, कुलदीप यादव, अभिषेक शाक्य, विमलेश कुमार, सुभाषचन्द्र, श्रीमती सपना यादव का सहयोग सराहनीय रहा । आज होने वाली प्रतियोगिताओं के परिणाम के फलस्वरूप पुरूष कबड्डी प्रतियोगिता में जनपद कन्नौज, जनपद फतेहगढ़, कानपुर नगर, ललितपुर ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को परास्त कर सेमीफाइनल में जगह बनायी।

खो-खो पुरूष प्रतियोगिता में कानपुर नगर एवं फतेहगढ़ ने फाइनल में जगह बनायी। महिला कबड्डी प्रतियोगिता में जनपद फतेहगढ़ ने झांसी को एवं कानपुर नगर ने कन्नौज को परास्त कर सेमीफाइनल में जगह बनायी। खो-खो महिला प्रतियोगिता में कानपुर नगर की टीम ने जनपद फतेहगढ़ की टीम को परास्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

error: Content is protected !!