शहर में जंगली जानवर के हमले में वृद्ध व पड़रा घायल

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) बीती रात जंगली जानवर ने हमला करके थाना मऊ दरवाजा के मोहल्ला खदिया अहमदगंज निवासी 55 वर्षीय रामसेवक यादव को घायल कर दिया। राम सेवक घर के बाहर छप्पर में चारपाई पर अकेले चादर ओढ़ लेते थे। रात करीब 2.30 बजे किसी जानवर ने उनके ऊपर सोते समय तेजी से हमला कर दिया। हमला होते ही रामसेवक हिम्मत करके खड़े हुए उन्होंने अपनी चादर जानवर के ऊपर फेंक दी।

तभी जानवर को कुलांचे मारते हुए तेज़ी से चला गया। रामसेवक का शोर शराबा सुनकर घर में लेटी उनकी पत्नी श्रीमती रामादेवी का बेटा रमन बाहर निकले। पड़ोसी भी आ गये। जंगली जानवर ने रामसेवक के पड़ोस में धर्मेंद्र यादव की भैंस के पडरे के ऊपर भी हमला कर दिया। पडरा कमरे में बंधा था जिसमें दरवाजा नहीं लगा था। धर्मेंद्र के उठने पर जानवर भाग गया। जंगली जानवर के हमले से रामसेवक की भौं फट गई चेहरे पर खरोंच के निशान लगे। परिजनों ने उन्हें रात में ही लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।

जानवर के हमले में पडरे के कान पर घाव हो गया। रामसेवक का मकान बीबीगंज पुलिस चौकी के निकट नई ईदगाह के निकट है। मोहल्ले वालों ने आशंका जाहिर की तेंदुए ने हमला किया है जिसके कारण मोहल्ले वालों में भय व्याप्त हो गया है।

error: Content is protected !!