डॉ नवल किशोर ने सांसद मुकेश के आरोप का दिया जवाब

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज) समाजवादी पार्टी से लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉक्टर नवल किशोर शाक्य ने भाजपा सांसद मुकेश राजपूत के आरोपों का जवाब दिया है। तथागत पुस्तकालय का उद्घाटन करने के बाद डॉक्टर शाक्य ने सांसद मुकेश राजपूत के आरोपों का जवाब देते हुए उनसे पूछा है कि वह केवल मेंबर ऑफ पार्लियामेंट की स्पेलिंग बगैर अटके बता दे, तो उन्हें जो भी जबाब चाहा मिल जाएगा।

एफबीडी न्यूज के सवाल कि चुनाव में सजातीय लोगों का भरपूर सहयोग नहीं मिल पाया है के जवाब में डॉक्टर शाक्य ने कहा कि समाज के कुछ लोग नहीं समझ पाए की डॉक्टर नवल किशोर इतना बड़ा परिवर्तन लाएंगे। अब भविष्य में समाज का भरपूर समर्थन मिलने के बाद अन्य सभी लोगों का भी आशीर्वाद मिलेगा। सभी के आशीर्वाद से समाज में परिवर्तन करके दिखाएंगे। जिस तरह माता सावित्रीबाई फूले के शिक्षण कार्य में विरोधियों ने गंदगी तक फेंक कर उपहास उडाया।

लेकिन वह नहीं रुकी और महिलाओं की शिक्षा के मामले में राष्ट्रीय स्तर पर कीर्तिमान स्थापित किया है। इसी तरह डॉक्टर नवल किशोर नहीं रुकेगा और समाज में परिवर्तन करके दिखाएंगे। डॉ शाक्य ने यादवों के द्वारा पालतू गायों को आवारा छोड़कर किसानों की फसलों का नुकसान करने और विरोध करने पर मारपीट एवं नौ सजातीय लोगों की गिरफ्तारी के बारे में सपा नेता ने बताया कि इस समस्या का समाधान करने में थोड़ा समय लगेगा लेकिन समाधान अवश्य करेंगे।

उन्होंने इससे पूर्व माता सावित्रीबाई फुले को याद करते हुए कहा कि मैंने लाखों वोटो से चुनाव जीतने वाले को ढाई हजार पर ही रोक दिया है। इसी दौरान संचालक शिवसरन शाक्य ने कहा की असलियत में डॉ नवल किशोर शाक्य वोटो के हिसाब से चुनाव जीत गए थे। लेकिन प्रशासन ने चुनाव परिणाम को प्रभावित कर दिया। उन्होंने सजातीय लोगों पर भ्रमित हो जाने का आरोप लगाते हुए कहा की वह लोग चूक गए हैं लेकिन अबकी बार नहीं चूकना है।

error: Content is protected !!