कमालगंज फर्रुखाबाद (एफबीडी न्यूज) गोली लगने से युवक सनी पाल घायल हो गया। ग्राम देवरान गढ़िया निवासी राम रईस पाल का 19 वर्षी पुत्र शनि गांव के बाहर साठिया बाग में मौजूद था। सायंकाल जांघ के निकट गोली लगने से शनि गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन तुरंत ही घायल सनी को एम्बुलेंस से कमालगंज सीएच सी ले गए। डॉ मानसिंह वर्मा एवं डॉ विकास पटेल ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
बीते दिनों गांव में भागवत कथा का आयोजन किया गया था 16 फरवरी को भंडारा कार्यक्रम था। इसी दौरान शनि ने अपने मोबाइल फोन को साउंड पर लगाकर गाने बजाए थे जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया था। चर्चा है कि इसी रंजिश में शनि को गोली मारी गई। पुलिस ने घटनास्थल के बाद अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी की।