धूमधाम से मनाया गया AB News Express स्थापना दिवस

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) आज शहर के लाल सराय स्थित कलमकार भवन में AB News Express का प्रथम स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। श्रम विभाग के नोडल अधिकारी मुख्य अतिथि सैय्यद रिजवान अली ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र में समाज के वास्तविक रूप के सामने रखकर सच्चाई को दिखाता है। आज के आधुनिक युग में मीडिया का स्वरूप बदल गया है। प्रेस क्लब के अध्यक्ष सर्वेंद्र कुमार अवस्थी ने कहा कि वह पत्रकारों के साथ कंधे से कड़ा मिलाकर साथ खड़े है।

पत्रकार रेहान खान ने कहा आज के युग में पत्रकारों को संयम व शालीनता के साथ काम करने की जरूरत है। एक कलमकार की पहचान उसकी लेखनी से होती है। युवा कवि दिलीप कश्यप ने देश भक्ति से सराबोर कविताओं का पाठ किया। अनिल प्रजापति, मोहन लाल गौड, अरविंद कुशवाहा, जावेद आसी आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम संयोजक रेहान खान ने सभी का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर साजिद खान, डॉ अमूल्य गंगवार, शरजील अहमद खान पाशा, ताहिर खान उर्फ बज्जू, जुबेर खान, वसीम जमा खान, सुरेश गुप्ता, सुनील राठौर, शहज़ेब अंसारी, जावेद वी उर्फ बबन, सलमान खान, दीपक तिवारी, दीपक पंजाब केसरी, अजीम खान, शाकिब सगीर खान, सलमान जमा खान, आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेस क्लब के अध्यक्ष सर्वेंद्र कुमार अवस्थी ने की तथा संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता अनीस अहमद ख़ां ने किया।