फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) शाक्य कुशवाहा मौर्य सैनी समाज के पदाधिकारियों ने प्रधान अनंगपाल सिंह कुशवाहा को जिला उपाध्यक्ष बनाया है। तथागत संभ्रांत नागरिक संगठन के जिला अध्यक्ष पूर्व राजस्व निरीक्षक शिव कुमार शाक्य, कोषाध्यक्ष राधेश्याम शाक्य, जिला सचिव संतोष कुमार शाक्य एवं जिला उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र शाक्य एडवोकेट प्रधान श्री कुशवाहा के आवास पर गए। संगठन के पदाधिकारियों ने अनंगपाल सिंह कुशवाहा को जिला उपाध्यक्ष पद का मनोनयन पत्र भेंट किया। श्री कुशवाहा ने गंगा पार क्षेत्र से काफी भीड़ लाने का आश्वासन दिया।
मालूम हो की 23 मार्च को प्रातः 11 बजे ठंडी सड़क स्थित नवभारत सभा भवन में शाक्य कुशवाहा मौर्य सैनी समाज के सम्मेलन का आयोजन किया गया है। जिसमें नगला झौनी निवासी गंगा सिंह शाक्य आदि समाजसेवियों का जोरदारी से स्वागत किया जाएगा जिन्होंने अपनी जमीन में लाखों रुपयों की लागत से बुद्ध विहार के निर्माण कराये है। सभी पदाधिकारी से 23 मार्च से पूर्व ही जिलाध्यक्ष से संपर्क कर परिचय पत्र बनवाने को कहा गया है। परिचय पत्र के लिए 3 सेमी 2.4 सेमीटर साइज का फोटो लाना आवश्यक है।
समाज में व्याप्त जबरदस्त उत्साह के कारण अभी तक 241 सदस्य बन गए हैं जिनमें 1000 रुपये वाले सदस्यों की संख्या 75, 500 रुपये वाले सदस्यों की संख्या 62 एवं 100 रुपये वाले सदस्यों की संख्या 104 है। संगठन के जिला सचिव शेर सिंह शाक्य ने संगठन के कार्यों में काफी दिलचस्पी ली है। उन्होंने अभी तक काफी संख्या में सदस्य बनाए हैं। संगठन को बेहतर ढंग से चलाने के लिए ऐसे ही कार्यकर्ताओं की जरूरत है।