फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान जन्मोत्सव पर भव्य शोभा यात्रा कल निकलेगी। चक्रवर्ती सम्राट अशोक सेवा समिति के आयोजक एवं कार्यकर्ताओं ने भव्य शोभा यात्रा के लिए जोरदार तैयारी की है। शोभा यात्रा कल 5 अप्रैल को शाम 5 बजे बीबीगंज पुलिस चौकी से रवाना होगी। शोभा यात्रा नगर के तिकोना बाजार, पक्का पुल, चौक बाजार रेलवे रोड होते हुए ठंडी सड़क स्थित शाक्य सभागार पर समाप्त होगी।
अपनी जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष हैप्पी शाक्य, अंकित शाक्य एडवोकेट आदि कार्यकर्ता कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जबरदस्त प्रचार कर रहे है। कार्यक्रम में सहयोग के लिए चंदा भी एकत्र कर रहे हैं। नगर में पहली बार चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान के जन्मोत्सव पर भव्य शोभा यात्रा निकाले जाने पर शाक्य कुशवाहा मौर्य एवं सैनी समाज के लोग काफी उत्साहित हैं। तथागत संभ्रान्त नागरिक सामाजिक संगठन के जिलाध्यक्ष शिवकुमार शाक्य ने संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान के कार्यक्रम में शामिल होकर सफल बनाने की अपील की है।
सपा भी मनायेगी जयंती
समाजवादी पार्टी भी कल प्रातः 10 बजे कार्यालय में चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान की जयंती मनाएगी।

