कल निकलेगी श्रीराम जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) श्रीराम जन्मोत्सव आयोजन समिति फर्रुखाबाद एवं श्रीराम विविध कला केंद्र फर्रुखाबाद की ओर से कल नगर में श्रीराम जन्मोत्सव पर श्रीराम भव्य शोभा यात्रा धूमधाम से निकाली जाएगी। श्रीराम शोभा यात्रा 6 अप्रैल को शाम 5 बजे रेलवे रोड सरस्वती भवन से रवाना होगी। यात्रा चौक बाजार नेहरू रोड घुमना बाजार सुतहट्टी साहबगंज चौराहा नाला मछरट्टा, लोहाई रोड होते हुए वापस सरस्वती भवन में पहुंचेगी।

जहां ठाकुर जी की प्रसादी व राम रसोई को अवश्य ग्रहण करने का अनुरोध किया गया है। इससे पूर्व 6 अप्रैल को प्रातः 11 बजे श्री गणेश का पूजन होगा, दोपहर 12 बजे श्री राम जन्मोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। आचार्य पंडित शांति स्वरूप त्रिपाठी पूजन कार्यक्रम संपन्न कराये। जबकि आशीष दीक्षित (राम जी) श्रवण शुक्ला, मोहन दुबे एवं सुदामा टंडन भगवान श्रीराम, लक्ष्मण व माता सीता के स्वरूपों की रूप सज्जा करेंगे।

कार्यक्रम को शोभा यात्रा को सफल बनाने के लिए श्रीराम विविध कला केंद्र के संस्थापक विजय दुबे मटर लाल, आयोजन समिति के संरक्षक विजय प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष विमलेश मिश्रा, यात्रा प्रभारी आदित्य, दीक्षित संरक्षक बृजेश मिश्रा, यात्रा संयोजक सौरभ मिश्रा चंकित, उप मंत्री क्रांति पांडे उपाध्यक्ष राकेश रस्तोगी, सह संयोजक पीयूष कसेरे, मंत्री दीपक मिश्रा आदि ने जबरदस्त तैयारी की है। सरस्वती भवन में 7 अप्रैल को सायं 7 बजे से रात 10 बजे तक एक शाम श्रीरामलला के नाम भजन संध्या महोत्सव का आयोजन किया गया है।

जिसमें प्रमुख रूप से भजन गायक मुन्ना गुप्ता पत्रकार अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे। श्रीराम विविध कला केंद्र के कार्यकारी अध्यक्ष पत्रकार आनंद प्रकाश मुन्ना गुप्ता ने बताया कि श्रीराम शोभायात्रा के लिए करीब 7 लाख रूपयों की लागत से रामरथ बनवाया गया है।

error: Content is protected !!