फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) चक्रवर्ती अशोक सम्राट समिति के नेतृत्व में आज सायं करीब डेढ़ घंटे विलंब से बीबीगंज चौकी से चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान की शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा की अनुमति न होने के कारण पुलिस ने शोभा यात्रा को निकालने से रोक दिया। सुभाष चंद्र शाक्य एडवोकेट को जब इस घटना की जानकारी दी तब उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट से प्रयास कर तुरंत ही शोभा यात्रा निकालने की अनुमति दिलवाई। अव्यवस्था के कारण शोभायात्रा के आगे चलने वाला डीजे वहां टाउन हॉल पहुंचने पर तहसील की चला गया।
काफी प्रयास कर डीजे वाहन को वापस मुख मार्ग पर लाया गया। शोभायात्रा में डीजे वाहन के पीछे भगवान बुद्ध की झांकी चल रही थी। झांकी पर भंते नागसेन व प्रशांत कुमार सिंह मौजूद रहे। उन्होंने ही बुद्ध वंदना कराकर शोभायात्रा को रवाना किया था। आयोजन समिति के जिम्मेदार लोगों ने यह ध्यान नहीं दिया कि सम्राट अशोक की झांकी काफी पीछे छूट गई है। उस झांकी के साथ कोई भी जिम्मेदार व्यक्ति मौजूद नहीं था। लोगों में फोटो खिंचाने की होड़ लगी रही। टाउन हॉल तिराहे के निकट काश्तकार मैकेनिकल पार्ट्स सेंटर पर शोभायात्रा में शामिल लोगों के लिए पेयजल की व्यवस्था की गई थी।
इसी स्थान पर तथागत संभ्रान्त नागरिक संगठन के जिला अध्यक्ष शिवकुमार शाक्य जिला उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र शाक्य एडवोकेट कोषाध्यक्ष राधेश्याम शाक्य, मीडिया प्रभारी आनंद भान शाक्य आदि ने भगवान बुद्ध एवं सम्राट अशोक के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। शोभा यात्रा में शामिल लोग दोपहिया वाहन पर पंचशील ध्वज बांधकर एवं गले में पंचशील का पट्टा डाले थे। शोभा यात्रा चौक बाजार, रेलवे रोड, रेलवे स्टेशन होकर ठंडी सड़क स्थित शाक्य सभागार पहुंची। शोभायात्रा में आलू आढ़ती रामौतार शाक्य, नरेंद्र शाक्य, नागेंद्र शाक्य हैप्पी शाक्य,अंकित शाक्य एडवोकेट, जितेंद्र सिंह शाक्य एडवोकेट, अचल प्रताप सिंह शाक्य एडवोकेट, शेर सिंह शाक्य, राजीव शाक्य, डा0 भोजराज शाक्य, शिव रतन सिंह शाक्य संदीप शाक्य, प्रर्वेश शाक्य, संतोष कुमार शाक्य, रामू शाक्य, घनश्याम शाक्य, राजन शाक्य, अभय शाक्य, कुलदीप कठेरिया, श्याम शाक्य आदि लोग शामिल रहे।