नगर में धूमधाम से निकाली गई श्रीराम जन्मोत्सव शोभायात्रा

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) श्रीराम जन्मोत्सव आयोजन समिति फर्रुखाबाद एवं श्रीराम विविध कला केंद्र फर्रुखाबाद की ओर से आज शाम नगर में श्रीराम जन्मोत्सव पर श्रीराम भव्य शोभा यात्रा धूमधाम से निकाली गयी। इस दौरान राम भक्तों ने जय जय श्री राम के गगन भेदी नारे लगाए जिससे पूरा नगर राममय हो गया।श्रीराम शोभा यात्रा शाम करीब 7 बजे रेलवे रोड सरस्वती भवन से रवाना हुई। यात्रा चौक बाजार नेहरू रोड घुमना बाजार सुतहट्टी साहबगंज चौराहा नाला मछरट्टा, लोहाई रोड होते हुए देर रात वापस सरस्वती भवन में पहुंचेगी।

जहां ठाकुर जी की प्रसादी व राम रसोई का आयोजन किया गया है। इससे पूर्व प्रातः 11 बजे श्री गणेश का पूजन हुआ, दोपहर 12 बजे श्री राम जन्मोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। आचार्य पंडित शांति स्वरूप त्रिपाठी पूजन कार्यक्रम संपन्न कराये। आशीष दीक्षित (राम जी) श्रवण शुक्ला, मोहन दुबे एवं सुदामा टंडन भगवान श्रीराम, लक्ष्मण भरत एवं शत्रुघ्न के स्वरूपों की बेहतर रूप सज्जा करके भव्यता प्रदान की। सभी स्वरूपों को नये राम रथ पर विराजमान किया गया। श्रद्धालुओं ने अनेकों स्थानों पर फूल वर्षा करके स्वरूपों की पूजा अर्चना की और जय जय श्री राम के नारे लगाए।

शोभा यात्रा में श्रीराम विविध कला केंद्र के संस्थापक विजय दुबे मटर लाल, आयोजन समिति के संरक्षक विजय प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष विमलेश मिश्रा, यात्रा प्रभारी आदित्य, दीक्षित संरक्षक बृजेश मिश्रा, कार्यकारी अध्यक्ष आनंद प्रकाश उर्फ मुन्ना गुप्ता पत्रकार।

यात्रा संयोजक सौरभ मिश्रा चंकित, उप मंत्री क्रांति पांडे उपाध्यक्ष राकेश रस्तोगी, सह संयोजक पीयूष कसेरे, मंत्री दीपक मिश्रा, शिवांग रस्तोगी आदि सैकड़ों लोग शामिल हुए। सरस्वती भवन में 7 अप्रैल को सायं 7 बजे से रात 10 बजे तक एक शाम श्रीरामलला के नाम भजन संध्या महोत्सव का आयोजन किया गया है।

आर्य समाज ने मनाया राम नवमी पर्व

राम नवमी के पावन अवसर पर आर्य समाज लोहाई रोड में वृहद यज्ञ का आयोजन कर हर्षोल्लास पूर्वक पर्व को मनाया गया। आर्य समाज के पुरोहित पंडित हरिओम शास्त्री ने वेद मंत्रों से यज्ञ सम्पन्न कराया, गुरु विरजानंद आर्ष गुरुकुल भोलेपुर के ब्रह्मचारियों ने वेदपाठ किया। उपस्थित सदस्यों ने श्रद्धापूर्वक यज्ञ में आहुतियां देकर सुख संवृद्धि की कामना की। जिला आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान आचार्य चंद्रदेव शास्त्री ने अपने उदबोधन में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के चरित्र का वर्णन करते हुए उनके दिव्य वैदिक जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प कराया।

उन्होंने कहा कि श्री राम एक आदर्श पुत्र,आदर्श पिता और पति होने के साथ-साथ आदर्श राजा व भाई थे। वे वेदों के मर्मज्ञ थे तथा वेदानुकूल मर्यादित जीवन जीकर उन्होंने समाज के लिए एक आदर्श स्थापित किया। राम भारत की सनातन वैदिक संस्कृति के आधार स्तंभ हैं। आज भी विश्व के अनेक देशों में राम के चरित्र को अनेक रूपों में पूजा जाता है। उन्होंने कहा इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या होगा कि राम के देश मे ही राम मंदिर के लिए एक लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। यह आपसी फूट का नतीजा है आज पूरे सनातन समाज को एकमत होकर इन विधर्मी शक्तियों का सामना करना होगा।

उन्होंने युवा पीढ़ी में बढ़ते चारित्रिक पतन पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि युवाओं को राम तथा युवतियों को सीता जैसा चरित्र अपनाना होगा तभी इस देश से व्यभिचार समाप्त हो सकता है। हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने जिस राम राज की संकल्पना की थी उसको पूरा करने के लिए आज गुरुकुलीय शिक्षा प्रणाली को अपनाना होगा। जिससे कि हम राष्ट्रभक्त युवाओं का निर्माण कर सकें क्योंकि मैकाले द्वारा थोपी हुई शिक्षा से कभी देशभक्त पैदा नहीं हो सकते। राम ने ऋषियों के यज्ञ की रक्षा की और धरती को राक्षस विहीन करने का संकल्प लिया। राम के भक्तों को भी यज्ञीय संस्कृति को बढ़ावा देना चाहिए।

आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानंद सरस्वती ने श्रीराम को आदर्श मानकर उनके अनुसार जीवन जीने का संदेश दिया। आज उनके द्वारा स्थापित आर्य समाज इसी दिशा में निरंतर कार्यशील है। आज आर्य समाज की स्थापना के 150 वें वर्ष में राष्ट्रभक्त युवा शक्ति का निर्माण कर हम ऋषि के स्वप्न को साकार कर रहे हैं। फरीदाबाद से आये आर्य समाज के भजनोपदेशक प्रदीप शास्त्री ने अपने भक्तिमय संगीत से प्रभु राम की वंदना कर उनके आदर्श जीवन चरित्र का वर्णन किया। आर्य समाज के मंत्री डॉ हरिदत्त द्विवेदी ने सभी वरिष्ठ सदस्यों व विद्वानों का वस्त्र आदि भेंट कर सम्मान किया।

कार्यक्रम में रामप्रकाश वर्मा, सुरेश यादव,विवेक मिश्रा, सुखदेव शुक्ला, ओमप्रकाश वर्मा, उदयराज उत्कर्ष आर्य,हर्ष आर्य,अहम आर्य,उदिता आर्या,रेनू आर्या आदि उपस्थित रहे।

फतेहगढ़ में शोभायात्रा का आयोजन

रामलीला कमेटी फतेहगढ़ के तत्वाधान में राम नवमी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। सुबह रामनिवास सब्जी मंडी में रामलीला परिषद फतेहगढ़ के पदाधिकारियों ने भगवान राम जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया। इस अवसर पर हवन पूजन किया गया जिसमें पुरोहित दिनेश तिवारी ने परिषद के पदाधिकारियों से आहुतियां डलवाई। परिषद के अध्यक्ष रवीश द्विवेदी महामंत्री पंकज अग्रवाल मुन्नालाल वार्ष्णेय रविंद्र वैश्य चमन टंडन अतुल मिश्रा आदि ने भगवान श्री राम की आरती उतारी एवं जय श्री राम का उद्घोष किया। सायं छोटी जेल बनखड़िया मंदिर से भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया।

शोभायात्रा में डीजे की धुन पर युवा राम धुन पर थिरकते हुए नजर आए। आगे आगे डीजे, दुर्गा माता का भव्य सिंहासन, बैंड ब राम, लक्ष्मण, भरत शत्रुघ्न के स्वरूप में राम दरबार की भव्य झांकी निकाली गई। सभासद अनिल तिवारी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाओं ओर युवती ने शोभायात्रा में सम्मिलित हुई यात्रा का जगह जगह फूल मालाओं व आरती उतरकर स्वागत किया गया। छोटी जेल चौराहे से शुरू हुई यात्रा नवदिया, फतेहगढ़ कोतवाली होते हुए राम निवास सब्जी मंडी फतेहगढ़ में संपन्न हुई। फतेहगढ़ कोतवाली के निकट लक्ष्मण टंडन व अवनींद्र सक्सैना, कुनाल आदि ने यात्रा में शामिल सभी श्रद्धालु को जलपान कराया।

इस दौरान अध्यक्ष रविश द्विवेदी, श्रवण कुमार,मुन्ना लाल वार्ष्णेय, चमन टंडन, रविंद्र वैश्य, अतुल मिश्रा, अनिल तिवारी, रानू शुक्ला, गौरव सक्सेना, आदि बड़ी संख्या में सनातन प्रेमी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!