फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) तथागत सम्राट नागरिक संगठन की मासिक बैठक आज दोपहर बाईपास स्थित आरपी पैलेस में संपन्न हुई। दोपहर 11.30 बजे बुद्ध वंदना से शुरू हुई बैठक 4 बजे समाप्त हुई।समाजसेवी एवं प्रमुख व्यवसायी शाक्य अशोक मौर्य ने वादा किया कि कायमगंज में समाज के छात्रों की मुफ्त कोचिंग के लिए स्थान व सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे। श्री मौर्य ने इसी माह समाज के गौरव सम्राट अशोक महान की जयंती, ज्योतिबा फुले की जयंती एवं कल होने वाली डॉक्टर अंबेडकर की जयंती की बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया।
उन्होंने संकिसा में बौद्ध स्तूप के कारण जनपद की धरती को पवित्र बताते हुए कहा कि आप लोग भी पवित्र है। उन्होंने चिंता जाहिर की कि हम लोग कब सम्राट अशोक महान जैसे बनेंगे। आगामी पंचायत चुनाव की चर्चा करते हुए कि ऐसे प्रयास किए जाएं कि अधिक से अधिक लोग लोग प्रधानी का चुनाव में जीत जाएं। मूल रचनात्मक कार्यों को करने की सलाह देते हुए कहा कि हम लोगों को उस पार्टी का समर्थन करना चाहिए जो हमारी धरोहर को सुरक्षित रखकर हमारी विचारधारा की बात करते हुए समर्थन करें।
श्री मौर्य ने कहा कि संकिसा के बौद्ध स्तूप का सही ढंग से रखरखाव न करने के कारण स्तूप प्रतिवर्ष 6 इंच गिरता जा रहा है यदि स्तूप खत्म हो गया तो संकिसा का महत्व भी कम हो जाएगा। उन्होंने बोधगया के पवित्र बुद्ध विहार को मुक्त किए जाने पर जोर देते हुए तंज कसा कि किसी ने भी एमपी व एम एलए ने एक्ट में परिवर्तन करने के लिए सदन में आवाज नहीं उठाई। श्री मौर्य ने अपनी बेटी के एमबीबीएस हो जाने की जानकारी देते हुए कष्ट जाहिर किया कि अभी भी काफी सजातीय भाई उन्हें शाक्य बिरादरी का नहीं मानते हैं।
उन्होंने बौद्ध भिक्षुओं की जात को न देखकर उनके चीवर व ज्ञान को नमन करने का आवाहन करते हुए पंचायत चुनाव में अधिक से अधिक सजातीय लोगों को चुनाव जिताने की जोरदार अपील की। कायमगंज के एडीजीसी राजवीर शाक्य एडवोकेट ने भगवान बुद्ध का नारा लगवाते हुए कहा कहा कि संगठन के लोगों ने सजातीय सम्मेलन कराकर बहुत अच्छा प्रयास किया है, सम्मेलन को देखकर बेहद प्रसन्नता हुई। उन्होंने संगठन को और मजबूत बनाने के लिए नीव का पत्थर व स्वयंसेवक बनने की सलाह देते हुए कहा की सभी लोग एक परिवार की तरह रहे।
श्री शाक्य ने भगवान बुद्ध के चित्र के सामने राजनीति की बात न करने की सलाह देते हुए कहा कि सम्राट अशोक के चित्र के सामने राजनीति की बातें करने एवं सम्राट अशोक की तरह महान बने को कहा। कैप्टन प्रभात शाक्य ने संगठन के कार्यों की कमी को देखकर दूर करने की सलाह दी। जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र शाक्य ने बताया कि वह अपने कॉलेज में गरीब व अनाथ असहाय छात्रों को मुफ्त में शिक्षा दिलाते हैं। ब्लाक मोहम्मदाबाद के अध्यक्ष सेवानिवृत्ति उप निरीक्षक रिक्शा भूपेंद्र सिंह ने कहा कि भगवान बुद्ध व सम्राट अशोक जैसा आज तक कोई नहीं हुआ है और न ही भविष्य में होगा।
शिक्षक सभा के जिला अध्यक्ष शिव कुमार शाक्य ने कहा कि संगठन के प्रचार के दौरान समाज के लोगों में जागरूकता देखने को मिली। महिला सभा की जिलाध्यक्ष श्रीमती सुमन शाक्य ने संगठित होकर आगे बढ़ाने की सलाह दी। उन्होंने महिलाओं को पूजा पाठ की बजाय अच्छे कार्य करने को कहा। अंकित शाक्य एडवोकेट ने सर झुकाकर समाज के लोगों का आशीर्वाद लेते हुए भगवान बुद्ध को घर-घर पहुंच जाने की सलाह दी। यादव सिंह शाक्य एडवोकेट ने शाक्य कुशवाहा मौर्य सैनी समाज के सम्मेलन एवं सम्राट अशोक जयंती पर शोभायात्रा निकालने वाले संगठन के पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि वह लोग अपने को गर्व महसूस करें।
उन्होंने कार्यक्रमों को युवाओं की ओर मोड़ने की सलाह दी। संजय शाक्य एडवोकेट ने कहा कि वह अब नोटरी के भी अधिवक्ता बन गए हैं। जितिन शाक्य ने समाज की सेवा करने एवं करवाए जाने को कहा। शिक्षक मुकेश शाक्य ने कहा कि मतदान के दिन समाज के लोग अपने-अपने प्रत्याशी को वोट देकर गड़बड़ी करते हैं जिसके कारण संगठन टूट जाते हैं। डॉक्टर शिवरतन सिंह ने कहा कि संगठन चलता रहे सभी लोग संगठन का सहयोग करें। बौद्धाचार्य पुष्पराज सिंह ने बौद्ध धर्म को गहराई से जानने के लिए अनिवार्य रूप से विपश्यना करने की सलाह दी।
उन्होंने दावा किया की 10 दिन विपश्यना करने वालों को लाभ मिलेगा। जितेंद्र सिंह शाक्य एडवोकेट ने कहा कि समाज को संगठित होकर राजनीति में सक्रिय होना चाहिए। रिटायर्ड एडिओ अवधेश सिंह ने संगठन को चंदा देने चंदा देकर सहयोग करने को कहा। आंचल प्रताप सिंह एडवोकेट ने बताया कि पांच युवकों ने ही मेहनत करके अशोक जयंती पर शोभायात्रा निकाली है। भाजपा नेता शेर सिंह शाक्य ने कहा कि सभी लोगों को समाज के लोगों का सहयोग करना चाहिए। उन्होंने जरूरत पड़ने पर समाज के लोगों को समिति के द्वारा खाद उपलब्ध कराने का वादा किया।
संगठन के जिला सचिव राम रईस कुशवाहा ने सुझाव दिया की ब्लाक स्तर पर भी बैठकें होनी चाहिए। संगठन के जिलाध्यक्ष शिवकुमार शाक्य ने संगठन के क्रियाकलापों की जानकारी देते हुए कहा कि समाज को सहयोग करने में अधिवक्ताओं की व नई दिशा देने में अध्यापकों की बहुत बड़ी भूमिका है। जिनको संगठन से अधिक से अधिक संख्या में जोड़ा जाएगा। श्री शाक्य बैठक की शुरुआत में ही व्यक्तिगत, जाति विशेष, धर्म विशेष एवं पार्टी विशेष की बात न करने की सलाह दी। जिस पर तालियां बजायी गई।
उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत कर जागरूक करने के लिए पूरे समाज के सहयोग की जरूरत है। हम चाहते हैं कि प्रत्येक ब्लाक में हमारे समाज के 20 प्रधान व 20 बीडीसी सदस्य बने। जिले में काम से कम दो जिला पंचायत सदस्य जितने चाहिए। श्री शाक्य ने चुनाव लड़ने वाले लोगों को सलाह दी कि वह अपने अधिक से अधिक ऑन लाइन वोट बनवाकर गलत वोटो को कटवाने का कार्य शुरू करें। उन्होंने सवाल किया कि यह काम कौन देखेगा कि पंचायत चुनाव में कौन चुनाव लड़े और किसको कैसे बैठाया जाए। तभी कहा गया यह कार्य संगठन को ही देखना चाहिए। पुस्तकालय प्रभारी सुरेंद्र सिंह शाक्य ने सदस्यता फार्म भरवाकर पदाधिकारियों के परिचय पत्र बनाये।
संगठन के कोषाध्यक्ष राधेश्याम शाक्य पेश किया। उन्होंने बताया कि संगठन को सदस्यता व सहयोग के रूप में 179040 रुपए मिले। जिसमें सदस्यता शुल्क के रूप में 152800 रुपये सहयोग के रूप में 26601 रुपये मिले। जिसमें 123255 खर्च हो गए। स्टेशनरी में 24 615 रुपए, मोमेंटो में 5250 रुपये, होडिंग बैनर में 6590 रुपए भ्रमण के दौरान पेट्रोल डीजल में 5 000 रुपए रुपए भोजन में 72000 एवं टेंट में 15000 फुटकर में 1500 खर्च हुए हैं। अब संगठन के पास 49146 रुपए बचे हैं। संगठन की पारदर्शिता को देखकर लोगों ने तालियां बजाईं।
बैठक की अध्यक्षता कवि बेचेलाल शाक्य बेचैन एवं संचालन एस आर मैरिज लॉन वाले गिरजाशंकर शाक्य ने किया। बैठक में मैरिज संगठन के जिला महासचिव रामवीर सिंह, ब्यूरो वाले जयपाल शाक्य जिला व्यापार मंडल के अध्यक्ष रामौतार शाक्य किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय सिंह शाक्य, ब्लॉक कायमगंज के अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधान प्रदीप शाक्य लालाराम शाक्य कृष्ण पाल शाक्य आरपी गेस्ट हाउस वाले संतोष कुमार शाक्य, अखिलेश शाक्य डॉ धर्मवीर शाक्य रामवीर कुशवाहा, जन अधिकार पार्टीके स्वदेश शाक्य, हेमंत कुमार शाक्य, चंद्रशेखर शाक्य, डॉ राम प्रकाश शाक्य, कमलेश शाक्य आदि लोग मौजूद रहे।