एमपी मुकेश बोल एक साथ चुनाव होने पर होगी लाखों करोड़ की बचत

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) आज अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा द्वारा आयोजित
एक राष्ट्र एक चुनाव पर हुई गोष्ठी में सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि देश में एक बार एक साथ चुनाव होने पर लगभग साढ़े चार लाख करोड़ रुपयों की बचत होगी। जिससे भारत की अर्थव्यवस्था में डेढ़ प्रतिशत जीडीपी में ग्रोथ होगी। हर साल चुनाव होने से देश कभी विकसित नहीं बन सकता भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में पांच साल में एक बार ही पूरे देश में एक साथ ही लोकसभा और विधानसभा के चुनाव होने चाहिए। आजादी के बाद 1967 तक देश में एक साथ ही चुनाव होते थे।

सांसद श्री राजपूत नाला बघार गढ़िया रोड स्थित प्रभु पैलेस में अखिल भारतीय लोधी कल्याण राजपूत कल्याण महासभा द्वारा आयोजित एक राष्ट्र एक चुनाव पर आयोजित गोष्ठी में विचार व्यक्त कर रहे थे। श्री राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के सन् 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को पूरा करने के लिए एक साथ चुनाव कराकर लाखों करोड़ रूपयों की बचत करनी होगी। बचत की इस धनराशि से गरीबों को रोजगार मकान मिलेंगे देश में हाईवे बनकर चारों ओर विकास होगा। आगे आने वाली पीढ़ियों के लिए भी धन की बचत होगी।

मुख्य अतिथि सांसद मुकेश राजपूत ने कहा भारत को विकसित करने के लिए एक राष्ट्र एक चुनाव होना आवश्यक है। यह मुद्दा किसी विशेष पार्टी और व्यक्ति का नहीं है बल्कि यह राष्ट्र के नव निर्माण के लिए जरूरी है। भारत में समय-समय पर विधानसभा और लोकसभा के चुनाव अलग-अलग होते हैं जिसके कारण अत्यधिक समय की बर्बादी एवं अत्यधिक पैसा खर्च होता है। एक साथ लोकसभा और विधानसभा के चुनाव होने से विकास की गति में किसी प्रकार की बाधा नहीं आएगी। एक मजबूत लोकतंत्र का निर्माण तभी हो सकता है जब विकास की गति में किसी भी प्रकार की कोई रुकावट ना आए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की यह एक अच्छी पहल है। समाज में विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं प्रबुद्ध जनों के बीच इस पर सार्थक चर्चा होनी चाहिए ताकि भविष्य में यह देश एक राष्ट्र व एक चुनाव की तरफ आगे बढ़े। 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिया है।

विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष फतेह चंद्र वर्मा ने कहा वन नेशन वन इलेक्शन यह एक गंभीर विषय है। भारत सरकार द्वारा यह एक विचाराधीन प्रस्ताव है। जिस पर एक सार्थक चर्चा के लिए गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। एक राष्ट्र एक चुनाव कराने से केंद्र के राजकोष की बचत होगी। अलग-अलग चुनाव होने के कारण समय-समय पर राज्यों में आचार संहिता लागू होती है और यह परिणाम आने तक जारी रहती है ऐसे में इससे विकास परियोजनाओं में देरी होती है। चुनाव के दौरान आचार संहिता के क्रियान्वयन से नियमित प्रशासनिक गतिविधियों रुक जाती हैं।

यह एक जन आंदोलन का मुद्दा है विभिन्न सामाजिक संगठनों और स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ सार्थक बातचीत से हल होगा। इसके लिए समाज का प्रत्येक वर्ग और समूह के लोग एकजुट होकर आगे आए यह किसी दल के लिए नहीं बल्कि देश के लिए जरूरी है।

लोधी कल्याण महासभा के जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम वर्मा ने कहा भारत को विकसित राष्ट्रों की सूची में लाने के लिए एक राष्ट्र एक चुनाव जरूरी है ऐसा कोई वर्ष नहीं होता जिस वर्ष चुनाव ना हो जिसके कारण जनता का समय व धन दोनों बर्बाद होते हैं। प्रत्येक सामाजिक संगठनों को आगे आकर किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा करनी चाहिए ताकि जल्द से जल्द भारत में एक राष्ट्र एक चुनाव लागू हो सके।

पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा दो भूदेव सिंह राजपूत ने कहा सरकारी खजाने का 30% खर्च इससे बचाया जा सकता है विपक्ष इस पर चर्चा से भाग रहा है वह देश का भला नहीं चाहता बल्कि अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा के चलते इस महत्वपूर्ण मुद्दे से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहा है।

कार्यक्रम में मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी, संयोजक सांसद प्रतिनिधि अनूप मिश्रा अनिल कश्यप ईश्वर दयाल राजपूत रजनीश राजपूत भाजपा जिला मंत्री धर्मेंद्र राजपूत विनोद राजपूत कौशल राजपूत अमित राजपूत, पुष्पेंद्र राजपूत, राम लड़ैते राजपूत, श्वेता दुबे, धीरेंद्र वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!