फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) जनपद फर्रुखाबाद व जनपद एटा के यादव लुटेरों का 5 लाख तक की लूट करने का लक्ष्य था। लेकिन पुलिस की सक्रियता के कारण अब उनको जेल में सडना पड़ेगा। लूट की घटना में पकड़ा गया लुटेरा उमनवीर यादव थाना मऊदरवाजा के ग्राम बुढ़नपुर निवासी दलवीर यादव का युवा पुत्र है। जबकि दूसरा लुटेरा उमनवीर का भांजा स्मोद उर्फ यश जनपद एटा थाना जैथरा के ग्राम कूकपुरा निवासी मनोज यादव का बेटा है। मामा भांजे दिल्ली में रिक्शा चलाते थे। तीन दिन पूर्व ही दिल्ली से आकर दोनों ने लूटपाट करने की योजना बनाई थी।
यश अपने चाचा की सफेद रंग की अपाचे बाइक लेकर मामा अमनदीप के घर आया था। बीते दिनों अमनदीप की शादी के दौरान परिजनों पर 3 लाख का कर्जा हो गया था। परिजनों को बेटी का 4 मई को होने वाले विवाह के लिए रूपयों की सख्त जरूरत थी। परिजनों ने अमनदीप को चेतावनी दे दी थी कि शीघ्र ही लाख रूपयों का इंतजाम करो। यश की शादी तय हो चुकी है उसको भी रूपयों की जरूरत थी। दोनों लोगों ने 5 लाख तक की लूट करने की योजना बनाई थी।
बरामद जंजीर दो तोला बजनी करीब 2 लाख की बताई गई। पुलिस को लुटेरों के पास दो मोबाइल फोन मिले, पुलिस ने कब्जे में ली गई बाइक को सीज कर दिया है। लूट की घटना का शीघ्र ही पर्दाफाश करने के मामले में थानाध्यक्ष बलराज भाटी की कार्य शैली की जबरदस्त प्रशंसा की जा रही है। इस कार्य में जसमई चौकी इंचार्ज नरसिंह यादव, दीवान मनोज कुमार, सिपाही गौरव एवं विकास का भी सहयोग रहा। थानाध्यक्ष बलराज भाटी ने बताया की यश उमनवीर यादव का भांजा है।