फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़)नगर शमशाबाद के गंगा रोड स्थित मां वैष्णो गेस्ट हाउस में तथागत संभ्रान्त नागरिक सामाजिक संगठन की बैठक में नगर पंचायत शमशाबाद एवं ब्लाक शमशाबाद की कार्यकारिणी घोषित की गई। संगठन के जिला अध्यक्ष शिव कुमार शाक्य महासचिव रामवीर सिंह मीडिया प्रभारी आनंद भान शाक्य कोषाध्यक्ष राधेश्याम शाक्य के साथ बैठक में शामिल हुए। बुद्ध वंदना के बाद शुरू हुए कार्यक्रम में सभी लोगों ने एक दूसरे को अपना परिचय दिया।
संगठन के जिलाध्यक्ष शिव कुमार शाक्य ने खास कर युवाओं को भाषण देने की ओर प्रेरित करते हुए कहा कि हमें समाज के करीब एक सैकड़ा युवकों को वक्ता बनाना है जो आगे चलकर नेता बनकर समाज की सेवा करेंगे। उन्होंने याद दिलाया कि एक साल में पंचायत चुनाव होंगे जिसमें हमको प्रत्येक ब्लॉक में 20 प्रधान 20 बीडीसी एवं 2 जिला पंचायत सदस्य बनाने होंगे। श्री शाक्य ने चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों को सलाह दी कि वह अभी से नए वोट बनवाकर दिवंगत मतदाताओं के वोट कटवायें।
उन्होंने कहा कि यदि एक सीट पर समाज के कई लोग प्रत्याशी होंगे तो आपस में पंचायत कर जिताऊ व्यक्ति को उम्मीदवार बनाया जाएगा। समाज के महापुरुषों की जानकारी के लिए प्रत्येक टाउन एरिया एवं नगर पालिका में पुस्तकालय खोले जाने की चर्चा करते हुए नगर अध्यक्ष जितेंद्र शाक्य पत्रकार को पुस्तकालय के लिए स्थान चिन्हित करने को कहा। जिला अध्यक्ष ने समाज के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने पर बल देते हुए कहा कि संगठन 80% से अधिक अंक लाने वाले छात्रों को सम्मानित करेगा।
बैठक में ग्रामीणों के सहयोग से प्रत्येक ग्राम पंचायत के 10 प्रतिष्ठित लोगों के फोन नंबर नाम पते, फोन डायरेक्टरी के लिए नोट किए गए। मालूम हो कि शमशाबाद ब्लॉक की 96 ग्राम पंचायतों में 34 ग्राम पंचायतें शाक्य बाहुल्य हैं।
नगर पंचायत शमशाबाद के अध्यक्ष जितेंद्र शाक्य ने नगर कार्यकारिणी घोषित की। जिसमें महिमा चंद्र शाक्य रामनाथ शाक्य एवं हरिश्चंद्र शाक्य को संगठन का संरक्षक बनाया गया। विनय शाक्य एवं सुनील कुमार कुशवाहा को उपाध्यक्ष, कश्मीर सिंह शाक्य को महामंत्री आकाश शाक्य को उपसचिव सुमित कुमार को कोषाध्यक्ष घोषित किया गया।
ब्लाक शमशाबाद के अध्यक्ष जवाहरलाल शाक्य ने ब्लॉक की घोषित कमेटी में पूर्व प्रधानाचार्य लालता प्रसाद शाक्य को संगठन का संरक्षक बनाया है। पेशकार शाक्य को उपाध्यक्ष ओमवीर शाक्य को महासचिव कमलेश कुमार शाक्य को उपसचिव सालिकराम शाक्य को संगठन सचिव घोषित किया गया। पदाधिकारी को नियुक्ति पत्र जारी कर उनके परिचय पत्र बना कर दिए गए। इस दौरान अनेकों लोगों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। बैठक की अध्यक्षता महिमा चंद्र शाक्य ने की।
बैठक में पेशकार शाक्य राम रतन शाक्य राजवीर सिंह शाक्य रविकांत शाक्य महिमा चंद्र शाक्य शीशराम शाक्य किशन शाक्य दिनेश कुमार शाक्य जितेंद्र सिंह शाक्य आकाश शाक्य सुनील शाक्य जवाहरलाल शाक्य रामनाथ शाक्य सुमित कुमार शाक्य रामवृज शाक्य रामनरेश शाक्य शीशराम शाक्य अमर सिंह शाक्य बृजेश शाक्य मुंशीलाल शाक्य भानु प्रताप शाक्य राजेश्वर शाक्य बादशाह शाक्य कमलेश कुमार शाक्य लालता प्रसाद शाक्य शीशराम शाक्य आदि लोग मौजूद रहे।
संगठन की टीम ने मुरली नगर स्थित नवनिर्मित महामाया बुद्ध विहार का जायजा लिया। बुद्ध विहार ट्रस्ट के अध्यक्ष राजीव शाक्य के आवास पर ग्रामीणों के साथ बुद्ध विहार को भव्यता प्रदान करने एवं संगठन को मजबूत करने पर विचार विमर्श किया। इस दौरान गांव के कई लोगों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। संगठन की टीम ने ग्राम चौरसिया मझोला जाकर मुंशी कैलाश शाक्य के यहां जाकर दुर्घटना में दिवंगत भतीजे के परिजनों को ढांढस बंधाया। परिजनों को सरकारी आर्थिक सहायता दिलाए जाने में सहयोग करने का वादा किया। संगठन की टीम में नगला टीका में आयोजित श्रीमती धनवती शाक्य के शांति पाठ कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान गौतम बुद्ध जन कल्याण शिक्षा केंद्र के प्रबंधक रामकिशोर शाक्य मौजूद रहे।