संकिसा बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव पर धूमधाम से निकाली गई धम्म यात्रा

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) संकिसा में आज सुबह 7.30 बजे बड़ी धूमधाम से बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव पर धम्म यात्रा निकाली गई। महोत्सव के आयोजक भिक्षु डॉक्टर धम्मपाल महाथैरो एवं संरक्षक कर्मवीर शाक्य ने झांकी में स्थापित भगवान बुद्ध की प्रतिमा की पूजा अर्चना की। बाद में फीता काटकर एवं पंचशील ध्वज लहराकर भगवान बुद्ध की तीनों झांकियां वाली धम्म यात्रा को रवाना किया। इस दौरान पंचशील के ध्वज थामें अनुयायियों ने जब तक सूरज चांद रहेगा भगवान बुद्ध का नाम रहेगा आदि नारे लगाए।

अनुयायियों ने तीन बार बुद्ध स्तूप की परिक्रमा की और बाद में सभी ने मोमबत्ती जलाकर पूजा की। संकिसा भिक्षु एसोसिएशन के अध्यक्ष भिक्षु डॉक्टर धम्मपाल महाथैरों ने भगवान बुद्ध के उपदेशों की जानकारी देते हुए उनके कारवां को आगे बढ़ाये जाने का आवाहन किया। पूर्व मंत्री एवं सपा सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने भगवान बुद्ध के बताए रास्ते पर चलने को कहा। धम्म यात्रा में भंते उपनंद, भिक्षु धम्म रतन, आनंद मित्र, धम्म प्रकाश, अश्वघोष, प्रज्ञा शील करमापा आदि एक दर्जन भिक्षुगण।

जनपद कन्नौज की जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रिया शाक्य उनके पति ओमकार शाक्य, जयवीर सिंह एडवोकेट, राहुल शाक्य एडवोकेट, डा0 देवेश शाक्य, सुधीर शाक्य एडवोकेट, पूर्व प्रधान गंगादीन शाक्य, संतोष बौद्ध, प्रधान पवन शाक्य सुरेश शाक्य, प्रभु दयाल एडवोकेट विजय भास्कर आदि सैकड़ों लोग शामिल रहे।

बीती रात पूर्व काबीना मंत्री एवं सपा सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने कम भीड़ देखकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि बुद्ध का कारवां आगे बढ़ रहा है हम लोगों को बुद्ध के कारवे को नुकसान पहुंचाने वालों से सावधान रहना होगा। उन्होंने संकिसा के विकास के लिए संघर्ष करने वाले कर्मवीर शाक्य के प्रयासों की प्रशंसा की। धम्मा लोको बुद्ध विहार सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष कर्मवीर शाक्य ने बुद्ध विहार के विकास में लाखों रुपए खर्च करने वाले दानवीर सत्य प्रकाश अग्रवाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज सेवक सत्य प्रकाश अग्रवाल ने यहां जितना धन लगाया है उतने रुपए देश के तथाकथित बौद्धों ने नहीं दिया है।

उन्होंने अफसोस जाहिर करते हुए कहा कि 17 नवंबर 1966 को पार्लियामेंट में कर्फ्यू तोड़ने के दौरान की गई फायरिंग में मैं नहीं मरा। मेरे मरने के बाद लोग मुझे याद करेंगे। जीवन भर संघर्ष करने के कारण मैं डॉक्टर लोहिया जगदेव बाबू कुशवाहा कर्पूरी ठाकुर शरद यादव जैसे महापुरुषों के साथ जेल में रहा। कार्यक्रम में भिक्षु संघरक्खित महाथेरो, भिक्षु करमापा, भिक्षु संघतीर्थ, भिक्षु अश्वघोष थेरो एवं भंते आनंद कीर्ती ने धर्मपद पाठ किया। आज दोपहर बाद भगवान बुद्ध की याद में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।


धम्मालोंको बुद्ध विहार के नवनिर्मित कमरे का नामकरण सरदार सिंह अनागरिक कर्मवीर शाक्य अभिधम्म कक्ष के नाम से नामकरण किया गया है। कर्मवीर शाक्य ने यह जानकारी देते हुए बताया की कायमगंज के समाजसेवी सत्य प्रकाश अग्रवाल ने नवनिर्मित कक्ष का लोकार्पण किया है जबकि भाजपा विधायक सुशील शाक्य ने 2 अक्टूबर 2024 को इसी कक्ष की आधारशिला रखी थी।

श्री शाक्य ने बताया कक्ष के निर्माण में साढे तीन लाख रुपए खर्च हुए हैं जिसमें मैनपुरी के सरदार सिंह ने 1.15 लाख, ट्रस्ट के प्रबंधक राहुल शाक्य एडवोकेट एवं केमिस्ट जयंत बाबू ने 85 हजार, सराय के रामसेवक बर्तन वालों ने 27 हजार, ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष देशराज शाक्य एडवोकेट ने 21 हजार ट्रस्ट के उप प्रबंधक रघुवीर शाक्य ने 20 हजार एवं अलीगंज के डॉक्टर चमन ने 20 हजार का सहयोग किया है। कक्ष में कल ही नया कूलर लगवाया गया है। कर्मवीर शाक्य ने बताया कि मेरे मित्र समाज सेवी सत्य प्रकाश अग्रवाल बुद्ध विहार के विकास में लाखों रुपए और खर्च करेंगे।

भाजपा सांसद मुकेश राजपूत एवं संकिसा टाउन एरिया अध्यक्ष के प्रतिनिधि राहुल राजपूत ने धम्मालोंको बुद्ध विहार में भगवान बुद्ध की पूजा की इस दौरान ट्रस्ट के अध्यक्ष कर्मवीर शाक्य ने सांसद को ज्योतिबा फुले की पुस्तक गुलामगीरी भेंट की।

मुरली नगर में मनायी गयी बुद्ध पूर्णिमा जयंती

थाना शमशाबाद के ग्राम मुरली नगर स्थित महामाया बुद्ध विहार बुद्ध पूर्णिमा जयंती में धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान महामाया बुद्ध विहार ट्रस्ट के अध्यक्ष राजीव शाक्य, कोषाध्यक्ष मनीष शाक्य, सचिव प्रमोद शाक्य गांव के लालाराम शाक्य, राम रूप शाक्य, देवेंद्र शाक्य अवनीश शाक्य, रामबरन शाक्य, दयानंद शाक्य, रविंद्र सिद्धार्थ, शाक्य प्रमोद शाक्य, शमशाबाद निवासी प्रदीप शाक्य, ईमादपुर के मलखान सिंह आदि ग्रामवासी उपस्थित रहे। महामाया बुद्ध विहार ट्रस्ट अध्यक्ष की पत्नी आरती शाक्य गांव की महिलाओं के मौजूद रही।

त्रिशरण् और पंचशील पाठ बुद्ध प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके और खीर दान किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष राजीव शाक्य ने यह जानकारी देते हुए बताया गया कि महामाया बुद्ध विहार बनवाने में सबसे महत्वपूर्ण योगदान रमाकांत शाक्य का है।

सपाइयों ने मनाई बुद्ध पूर्णिमा

सपा के जिला कार्यालय पर बुद्ध पूर्णिमा मनाई गई। इस अवसर पर सपा नेताओं ने भगवान बुद्ध के चित्र के समक्ष मोमबत्ती जलाकर पुष्प अर्पित किए। सपा जिला महासचिव इलियास मंसूरी ने बुद्ध पूर्णिमा को पूरी एशियाई देशों के साथ साथ विश्व का त्योहार बताते हुए समाजवादी पार्टी को भगवान बुद्ध जी के रास्ते पर चलने वाली पार्टी बताया। कार्यक्रम के प्रभारी समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक प्रधान ने कहा वर्तमान स्थिति में सरकार बौद्ध स्थलों पर अतिक्रमण कर ध्वस्त कर रही है चाहे वो बदायूं हो या संकिसा। बौद्ध धर्म को मानने वाले सपा के सुप्रीमो अखिलेश यादव के साथ हैं।

कार्यक्रम में शिव शंकर शर्मा, सह मीडिया प्रभारी रवि यादव,विकास कुमार (दीपू),आयुष यादव मोहम्मद अकलीम भगवान सिंह शाक्य, अशीष शाक्य, संजय कुमार शाक्य, सुखवीर यादव, विशाल शाक्य आकाश यादव,सलमान अहमद अजीत शाक्य सचिन शाक्य आदि लोग उपस्थित रहे। यह जानकारी सह मीडिया प्रभारी रवि यादव ने दी है

error: Content is protected !!