फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) आज शनिवार को नगर में भारतीय सेना द्वारा पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकवाद पर ऑपरेशन सिंदूर चला कर भारतीय सेवा ने जो शौर्य और साहस प्रदर्शन किया है उसे भारतीय सेना का मनोबल बढ़ाने के लिए जनपद में भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा टाउन हॉल से शुरू होकर लाल गेट तिराहे पर समाप्त हुई। जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार की राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने टाउन हॉल स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण करके यात्रा शुरू की।
सांसद मुकेश राजपूत भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह रूपेश गुप्ता दिनेश कटियार डाॅ भूदेव सिंह राजपूत, डॉ रजनी सरीन एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं सामाजिक संगठन व्यापारिक संगठन एवं पूर्व सैनिकों की उपस्थिति में हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा आरंभ की। यात्रा में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए लोगों ने भारतीय सेना जिंदाबाद पाकिस्तान मुर्दाबाद एवं ऑपरेशन सिंदूर जिंदाबाद के नारे लगाए। जगह-जगह पर व्यापारियों ने यात्रा का फूल वर्षा कर स्वागत किया।
लाल गेट पर राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कहा पहलगाम में हुई वीभत्स घटना के बाद पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकवाद पर भारतीय सेना ने जो शौर्य और साहस का प्रदर्शन किया है उसकी गूंज पूरी दुनिया में सुनाई दे रही है। पूरी दुनिया ने भारत के द्वारा आतंकवाद पर किए गए प्रहार को समर्थन दिया है। अपनी आत्मरक्षा के लिए भारत में जो कदम उठाया है उसको कई ताकतवर देशों द्वारा समर्थन मिल रहा है भारतीय सेवा की कार्यवाही ने पाकिस्तान में स्थापित आतंकियों के अड्डों को ध्वस्त किया इसके साथ ही साथ भारतीय सेना और भारत सरकार ने आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर स्पष्ट संदेश दे दिया है फिर ऐसी हिदायत होने पर भारतीय सेना द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने कहा अपनी आत्मरक्षा के लिए भारत का उठाया हुआ एक-एक कदम आतंक समर्थित देश को स्पष्ट संदेश दे रहा है भारत ऐसे किसी भी आतंक को स्वीकार नहीं करेगा जहां पर आम जनमानस की हानि हो। किसी भी सूरत में किसी भी प्रकार का आतंक बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ऐसा संदेश भारतीय सेना ने दिया है। इस कार्यक्रम के अवसर पर जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार पूर्व विधायक अमर सिंह खटीक शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक भास्कर दत्त द्विवेदी पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनोज अग्रवाल पूर्व सभासद प्रबल त्रिपाठी पूर्व जिला महामंत्री शैलेंद्र सिंह राठौड़ मीरा सिंह विश्वास गुप्ता विकास पांडे।
अवनीश शाक्य प्रदीप सिंह व्यापार मंडल मिश्रा गुड जिलाध्यक्ष सदानंद शुक्ला अनुपम रस्तोगी रश्मि दुबे श्वेता दुबे जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मयंक सिंह बुंदेला राजकुमार वर्मा, चेयरमैन अध्यक्ष पति राहुल राजपूत, शशांक शेखर मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।