कायमगंज में खुलेगी शाक्य समाज की लाइब्रेरी

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) कायमगंज नगर के मीना गेस्ट हाउस में संगठन की बैठक में तय किया गया कि शीघ्र ही शहर कायमगंज में तथागत संभ्रान्त नागरिक सामाजिक संगठन की लाइब्रेरी खुलेगी। बैठक में चर्चा के दौरान मोहल्ला सधवाड़ा निवासी सूर्या शाक्य एडवोकेट ने जानकारी दी कि वह अपने प्रतिष्ठान में संगठन की लाइब्रेरी खोलने के लिए जगह देने के लिए तैयार हैं। जिस पर तुरंत ही सहमति बन गई। तय किया गया कि शीघ्र ही लाइब्रेरी का उद्घाटन कराया जाए। लाइब्रेरी के उद्घाटन के अवसर पर ही कायमगंज नगर एवं कायमगंज ब्लॉक की कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी।

भंते नागसेन ने पूजा वंदना कराकर कार्यक्रम की शुरुआत की। जिलाध्यक्ष शिव कुमार शाक्य ने संगठन की योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि कायमगंज के समाज सेवी अशोक मौर्य ने अपने निवास स्थान पर निशुल्क कोचिंग व्यवस्था के लिए स्थान व सुविधाएं देने का वादा किया है। मुफ्त में कोचिंग देने वाले शिक्षकों की व्यवस्था करना है। पंचायत चुनाव में संगठन की महत्वपूर्ण भूमिका की जानकारी देते हुए बताया गया कि संगठन ने लक्ष्य बनाया है कि प्रत्येक ब्लॉक में दो जिला पंचायत सदस्य, 20 प्रधान एवं 20 बीडीसी सदस्यों को चुनाव जिताना है।

एक ही सीट पर कई अन्य सजातीय प्रत्याशियों की आपस में सहमति बनाकर योग्य व्यक्ति को चुनाव लड़वाया जाएगा। श्री शाक्य ने बताया कि जिले के प्रत्येक ब्लॉक एवं नगर पालिका नगर पंचायत के वार्डो में 10-10 सजातीय बंधुओं के फोन नंबरों की डायरेक्टरी बनवाई जाएगी। डायरेक्टरी के खर्चे का वहन करने के लिए विधायक सुशील शाक्य ने वादा किया है। बैठक को संबोधित करते हुए अजय वीर शाक्य एवं पंकज कुमार शाक्य ने बच्चों को शिक्षित करने पर जोर दिया। मेहंदी बाग के अरुण कुमार शाक्य ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के लोग न तो शिक्षित है और न ही संगठित है।

राजीव शाक्य ने समाज के लिए मर जाने की हुंकार भरते हुए की बुद्ध की तरह अप्प दीपो भव को अपनाने को कहा। उन्होंने समाज के लोगों की मदद के लिए हर समय तैयार रहने की जानकारी देते हुए सक्षम लोगों से संगठन को प्रतिमाह सौ रुपए देने की गुहार लगाई। सीपीआई स्कूल के शिक्षक प्रदीप शाक्य ने प्रशंसा व्यक्त करते हुए कहा कि मैं अभी तक ऐसे ही संगठन को तलाश कर रहा था। उन्होंने संगठन के जागरूक लोगों को रविवार के दिन एक स्थान पर एकत्रित होकर विचार विमर्श करने की सलाह दी। भंते नाग सेन ने पंचशील का पालन करने पर जीवन सुखमय हो ने की गारंटी दी।

ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप कुमार शाक्य ने शिक्षा पर जोर देते हुए संगठन को सहयोग देने का आवाहन किया। गेस्ट हाउस मालिक सत्यवान शाक्य ने बताया कि वह जिंदगी में पहली बार भगवान बुद्ध की शरण में आए हैं। इसी दौरान राजीव शाक्य ने सत्य भान से फरियाद की कि वह बेटियों की शादी के दौरान गेस्ट हाउस के भाडे में 5 हजार की छूट प्रदान कर समाज की मदद करें। भाजपा नेता अवनीश शाक्य ने बताया कि वह सिविल सर्विस के लिए कोचिंग देने को तैयार है।

उन्होंने सपा भाजपा बसपा आदि पार्टियों के कार्यकर्ताओं के एक होने पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि हम लोगों में वैचारिक शुद्धता होनी चाहिए। उन्होंने धर्म के नाम पर कट्टरता फैलाने वालों से सावधान रहने की अपील करते हुए कहा कि हम लोगों को दूसरों को सम्मान देना चाहिए तभी हम लोगों को सम्मान मिलेगा। उन्होंने कुरीतियों का विरोध करने का आवाहन किया। संगठन के नगर अध्यक्ष शिवकुमार शाक्य ने वादा किया कि वह संगठन के दायित्वों का पालन करेंगे उन्होंने अविनाश शाक्य के भाषण की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रोफेसर शैतान सिंह शाक्य की याद ताजा हो गई है।

उन्होंने इस बात पर नाराजगी जाहिर की कुछ लोग बैठक को हैक करने का प्रयास करते हैं उन्होंने कहा कि हम लोगों को गर्व होना चाहिए कि हमारे समाज के बलवान राजा अशोक को चक्रवर्ती सम्राट की उपमा मिली है भगवान बुद्ध के कारण करुणा की सीख मिली है। बैठक के दौरान संगठन के महामंत्री रामवीर शाक्य ने प्रत्येक ग्राम पंचायत के 10 लोगों के नाम पते व फोन नंबर नोट किये। जबकि संगठन के कोषाध्यक्ष राधेश्याम शाक्य ने करीब एक दर्जन लोगों को संगठन की सदस्यता ग्रहण कराई। संगठन के जिला उपाध्यक्ष महावीर सिंह शाक्य ने सदस्यता कार्यक्रम में सहयोग किया।

कार्यक्रम में संगठन के मीडिया प्रभारी आनंद भान शाक्य, मेवाराम शाक्य, प्रदीप शाक्य, अंकित शाक्य, सरवन कुशवाहा, शिवम शाक्य, गजराज सिंह शाक्य, प्रभात कुमार शाक्य अरविंद शाक्य सुरेश चंद शाक्य, पंकज शाक्य अखिल शाक्य सरवन सिंह शाक्य रामदीन शाक्य ब्रजकिशोर शाक्य, संजीव कुमार शाक्य, अगस्त राम शाक्य ज्ञानचंद शाक्य बबलू शाक्य कप्तान सिंह साथ संजीव कुमार शाक्य आदि लोगों ने भाग लिया। नगर अध्यक्ष शिवकुमार शाक्य ने समाज के लोगों का स्वागत करके जलपान कराया।

error: Content is protected !!