फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज) भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष अजय कटियार ने अग्नि पीड़ितों को राहत सामग्री उपलब्ध कराकर उनके आंसू पोंछे हैं। कल तहसील कायमगंज के ग्राम पंचायत कैरई के मजरा मंतपुरा में दोपहर बाद किसी कारण से गांव में आग लग गई। आग ने धीरे धीरे विकराल रूप धारण कर लिया। आग की चपेट में रामजीत, राजेंद्र,रामशरण, गुड्डू, सतेंद्र, नबावसिंह, पुत्रगण सोनेलाल, सोनू पुत्र राजेंद्र, सोनेलाल पुत्र केदार सिंह के घर पूरी तरह से जल गए। 
जिसमें उनके गृहस्थी का सामान कपड़े सहित गेहूं और सरसों के साथ साथ भूसा राख हो गया। आग से एक महिला और एक युवक भी जो लग गया। जिसकी खबर मिलने पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिलाध्यक्ष अजय कटियार आज दोपहर में गांव पहुंचे। ग्राम वासियों को संगठन की तरफ से राहत सामग्री में आटा, आलू, चाय, चीनी रिफाइंड, सहित आवश्यक वस्तुएं भी वितरित की। आश्चर्य की बात है कि अभी तक कोई भी प्रशासनिक अधिकारी अग्नि कांड पीड़ितों की खबर लेने तक नहीं पहुंचा। जिस पर जिलाध्यक्ष अजय कटियार ने रोष व्यक्त किया।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद शाक्य, कानपुर बुंदेलखंड जोनल उपाध्यक्ष प्रभाकांत मिश्रा छविनाथ शाक्य ब्रजेश गंगवार गोपी शाक्य अफरोज मंसूरी, अभय यादव कश्मीर गंगवार अजय गंगवार, प्रदीप यादव, संजय यादव बिजनेश, राजेश गंगवार शिवराम शाक्य,सुग्रीव सिंह पाल,रक्षपाल यादव,राजेश यादव प्रेमचंद्र यादव अजीत सोमवंशी दीपांकर शाक्य आदि किसान उपस्थित रहे।

