भाजपाइयों ने रानी अहिल्याबाई होल्कर को याद किया

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) आज सदर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रानी अहिल्याबाई होलकर के जीवन पर आधारित संगोष्ठी का आयोजन बढ़पुर स्थित मधुर मिलन गेस्ट हाउस में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक आनंद शुक्ला ने बताया देश की आजादी के बाद देश के महापुरुषों को जो सम्मान मिलना चाहिए था वह पिछली सरकारों की अनदेखी के कारण नहीं मिल सका।रानी अहिल्याबाई होल्कर ने भारतीय संस्कृति की रक्षा के लिए ऐसे अनेकों कार्य किया जिसकी गूंज पूरे भारत में सुनाई देती है।

विदेशी आक्रमण कार्यों द्वारा जब भारतीय मंदिरों पर आक्रमण किए गए और उन मंदिरों को क्षतिग्रस्त किया गया तो रानी अहिल्याबाई ने अपने शासन के दौरान 1000 मंदिरों के पूर्ण स्थापना करके भारतीय संस्कृति की रक्षा की। वर्तमान की नई पीढ़ी को रानी अहिल्याबाई होलकर के जीवन से सीख लेने की आवश्यकता है। भाजपा संगठन और सरकार द्वारा निरंतर रानी अहिल्याबाई के जीवन संघर्ष को जनता के बीच पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। 10 दिवसीय कार्यक्रमों में रानी अहिल्याबाई होलकर के जीवन से जुड़े हुए कार्यों को भी प्रचारित करने का कार्य अलग-अलग अभियानों के माध्यम से हो रहा है।
सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने कहा 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने का जो प्रयास और कार्य किया जा रहा है वह पिछली सरकार द्वारा नहीं किया गया। अयोध्या का राम मंदिर केदारनाथ या फिर उज्जैन का महाकाल मंदिर काशी का विश्वनाथ मंदिर का पूर्ण निर्माण का कार्य सरकार द्वारा किया गया। भारतीय संस्कृति को बचाने में रानी अहिल्याबाई होल्कर का जीवन समर्पित हो गया। इस अवसर पर विधायक मेजर सुनील द्विवेदी का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम में जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता, नगर पश्चिम मंडल अध्यक्ष वीर बहादुर पाल फतेहगढ़ मंडल अध्यक्ष रमला राठौर आदि लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!