साहस इंडिया व नगर पालिका का वृक्षारोपण

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़)आज विश्व पर्यावरण के अवसर पर नगर पालिका फर्रुखाबाद व समाजसेवी संस्था साहस इंडिया ग्रुप के तत्वाधान में बृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम पटेल पार्क में संपन्न हुआ। जिसमें 200 से अधिक पौधे रोपित किए गए। इस कार्यक्रम में आम जनमानस ने सहभागिता कर पर्यावरण को संजोने की शपथ भी ली। साहस इंडिया ग्रुप के अध्यक्ष सुबोध शुक्ला ने संस्था की ओर से अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार को कदंब का वृक्ष (वंशीवट) भेंटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

सुरेन्द्र पाण्डेय ने कार्यक्रम का संचालन किया। नगरपालिका अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार ने प्रकृति को किस प्रकार से बचाया जा सकता है इस विषय पर अपने विचार रखें। उन्होंने बताया की पौधे लगाने से क्या-क्या लाभ प्रकृति को होते हैं। जिनका लाभ मनुष्य के साथ – साथ जीव जंतुओं को भी होता है। बढ़ते हुए तापमान को अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर ही रोका जा सकता है। साहस इंडिया ग्रुप के सदस्य अमन अवस्थी ने वृक्षारोपण के महत्व के साथ ही “जल है तो कल है” पर अपने विचार रखते हुए बताया कि हम अपनी आने वाली पीढ़ी को क्या देकर जाने वाले हैं।

जल का स्तर दिन प्रतिदिन गिरता जा रहा है, यह हम सबके लिए चिंता का विषय है। पीने योग्य पानी संसार में बहुत कम मात्रा में है, कई देशों में पानी संकट गहराता जा रहा है। नगर पालिका के कर्मचारी एवं साहस इंडिया ग्रुप के सदस्यों व आम लोगों ने पीपल, पाकड़, मौलश्री, वंशीवट, नीम, जैसे 200 से अधिक छायादार वृक्ष लगाकर प्रकृति को हरा भरा रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम में लालू सक्सेना, शेखर शर्मा, सन्तोष गुप्ता, गोविंद अवस्थी, आदेश अवस्थी, ज्ञानेश अरोरा, राकेश द्विवेदी, नवीन मिश्र (नब्बू) व नगरपालिका के कर्मचारी मौजूद रहे।

भाजपा का वृक्षारोपण

आज प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 53वें जन्म दिवस एवं विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा के नेतृत्व में आवास विकास में वृक्षारोपण का कार्यक्रम हुआ। भाजपा जिला कार्यालय के नजदीक जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा पूर्व जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता जिला महामंत्री डीएस राठौर एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने पौधा रोपे।
भाजपा जिला अध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 53 वर्ष की आयु के पूर्ण हुए हैं उन्होंने उत्तर प्रदेश में कानून का राज स्थापित किया है। भाजपा सरकार बनने के बाद प्रदेश में गरीबों वंचितों शोषित और दलित वर्ग के लोगों का जनकल्याण करने का कार्य किया जो प्रदेश कभी बीमारू राज्य हुआ करता था। आज उसे प्रदेश में सबसे अधिक एक्सप्रेसवे,रोजगार और बिजली पानी की सुचारू व्यवस्था चल रही है। केंद्र सरकार के भी 11 वर्ष पूर्ण हुए हैं इन 11 वर्षों में केंद्र की सरकार ने लोक कल्याण के ऐतिहासिक कार्य किए। केंद्र सरकार के 11 वर्षों के कार्यकाल पर भारतीय जनता पार्टी संगठन द्वारा पूरे जनपद में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी जिसमें सरकार की जन कल्याणकारी योजनाएं एवं उपलब्धियां के बारे में विस्तृत जानकारी जनता तक पहुंचाई जाएगी। विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा संगठन द्वारा पौधा रोपित किया गया है। मानव जीवन के लिए पर्यावरण संरक्षण अति आवश्यक है। पार्टी के समस्त कार्यकर्ता अधिक से अधिक अपने अपने क्षेत्र एवं बूथों पर पौधा लगाने का कार्य करें।
इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी जिला मंत्री धर्मेंद्र राजपूत जिला मंत्री अभिषेक बाथम पूर्व जिला महामंत्री प्रभात अवस्थी पूर्व मंडल अध्यक्ष विकास पांडे अभिषेक बाजपेई जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र कठेरिया फतेहगढ़ मंडल अध्यक्ष रमला राठौर बढ़पुर पश्चिम मंडल अध्यक्ष संतोष राजपूत आदि लोग मौजूद रहे।

भाकियू का वृक्षारोपण

आज विश्व पर्यावरण दिवस पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत फर्रुखाबाद संगठन ने नवाबगंज के सिरमोरा बांगरपुर में मंडल सचिव अफरोज मंसूरी के प्रतिष्ठान पर पेड़ लगाया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद शाक्य ने कहा कि ऑक्सीजन के लिए पेड़ जरूरी है। जिला अध्यक्ष अजय कटियार ने कहा कि जल जंगल जमीन के बिना जीवन बेकार है समस्त संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से मेरा आवाहन है कि आज विश्व पर्यावरण दिवस के दिन सभी कार्यकर्ता अपने यहां एक-एक पेड़ अवश्य लगाए।

इस अवसर पर छविनाथ शाक्य लक्ष्मी शंकर जोशी कृष्ण गोपाल मिश्रा अभय यादव विजय सिंह शाक्य बृजेश गंगवार विक्रांत सिंह लोधी राणा संजय यादव बिजनेश सुग्रीव सिंह शिवराम शाक्य पाल पवन जोशी विमलेश शाक्य अजीत सोमवंशी आदि लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!