फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) आज भारतीय जनता पार्टी ने केंद्र की मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में मसेनी चौराहे स्थित कुसुम बैंक्विट हॉल में प्रोफेशनल मीट कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में तीनों मुख्य वक्ता जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे सांसद मुकेश राजपूत एव विधायक सुशील शाक्य ने संबोधित किया। जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने धन्यवाद देते हुए संगठन की आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस प्रोफेशनल मीट में अधिवक्ता गण चिकित्सक एवं सामाजिक लोगों की भागीदारी रही।
मुख्य वक्ता जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 11 वर्ष सेवा सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित है इन 11 वर्षों में भारत हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर पहुंचा है भारत की रक्षा ताकत को पूरी दुनिया ने देखा है। पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकवाद को उसकी ही धरती पर भारतीय सेना के शौर्य और साहस ने ध्वस्त कर दिया।भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर से आतंकवाद की जमीन को समाप्त करने का कार्य किया गया पिछली सरकारों में आतंकवाद पर ढीला रवैया अपनाने से भारत कमजोर हो रहा था लेकिन नरेंद्र मोदी सरकार में आतंकवाद को उसी भाषा में जवाब देने के लिए ऑपरेशन सिंदूर से पूरी दुनिया को संदेश देने का कार्य किया।
एक नए विकसित भारत की तस्वीर ऑपरेशन सिंदूर ने दिखाई है। भारत की निर्मित ब्रह्मोस्त्र मिसाइल ने आतंक वादियों और उनके ठिकानों को पूर्ण रूप से समाप्त करने का कार्य किया। भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया के तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है कांग्रेस और भाजपा की सोच में जमीन आसमान का फर्क है कांग्रेस को आतंकवादियों से सहानुभूति है बल्कि भाजपा को देश की सुरक्षा से प्रतिबद्धता है। भाजपा सरकार ही भारत की सुरक्षा स्वाभिमान और सशक्तिकरण की गारंटी है स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर केंद्र की सरकार ने जन औषधि केदो के माध्यम से आवश्यक दवाइयां पर 50% से 90% कम कीमत पर दवाइयां उपलब्ध कराने का कार्य किया है।
शिक्षा व्यवस्था में यह भारत का अमृत कल है जहां गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आधुनिक कौशल विकास के माध्यम से देश का हर युवा अपने अधिकार को प्राप्त कर रहा है। एक नए भारत के निर्माण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार संकल्पित है 2047 तक इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए रोज नए कदम के साथ भारत आगे बढ़ रहा है। संगठन के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है वह घर-घर जाकर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी को घर-घर पहुंचने का कार्य करें विपक्षी दल षड्यंत्रकारी तरीके अपनाकर सरकार के किए हुए कार्यों पर भ्रम फैलाने का कार्य कर रहे हैं कार्यकर्ताओं को संकल्पित होकर इस अभियान को सफल बनाने का कार्य करना है।
सांसद मुकेश राजपूत ने संबोधित करते हुए कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर भारत अमृत कल की ओर बढ़ गया है जो कार्य 2014 से पहले किसी भी सरकार द्वारा नहीं किए गए वह कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने पिछले 11 वर्षों में पूर्ण करके दिखाया है रेल यातायात शिक्षा सुरक्षा और रोजगार जैसे गंभीर मुद्दों पर सरकार द्वारा ऐतिहासिक कार्य किए गए इन 11 वर्षों का यह कल केवल सरकार की उपलब्धियों का नहीं बल्कि हर प्रोफेशनल का ‘असली एंपावरमेंट’ काल है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन 11 वर्षों में परिवर्तनकारी यात्रा की न्यू इंडिया की मजबूत नींव रखी है। प्रधानमंत्री इस अमृत कल के असली नायक है। विधायक सुशील शाक्य ने कहा भारत विकसित तभी होगा जब संगठित होगा। जो राजनीतिक दल सिर्फ जातिवाद और धर्मवाद पर काम कर रहे हैं ऐसे राजनीतिक दलों का भविष्य खतरे में आ गया है। क्योंकि भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्र प्रथम की नीति को आगे रखते हुए भारत की उन्नति और समृद्धि के लिए कार्य किया है।
कांग्रेस की सरकारों ने देश को आतंकवाद और भ्रष्टाचार युक्त किया लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को आतंकवाद और भ्रष्टाचार मुक्त बनाने का कार्य किया।
धन्यवाद देते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष फतेह चंद्र वर्मा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर संगठन और सरकार द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य है संगठन के कार्यकर्ता और पदाधिकारी घर-घर जाकर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं नीतियो की जानकारी को पहुंचाने का कार्य करें। विकसित भारत का जो संकल्प लिया गया है वह भारतीय जनता पार्टी की ही सरकार में संभव है क्योंकि एक लंबे समय तक इस देश पर कांग्रेस का शासन रहा लेकिन कांग्रेस ने तुष्टिकरण की नीति को महत्व देने का कार्य किया जिसके कारण देश की साख वैश्विक पटल पर कमजोर हो गई लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने आज भारत को वैश्विक पटल पर सबसे मजबूत राष्ट्र के रूप में स्थापित कर दिया है।
इस कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री अभिषेक बाथम ने किया। इस अवसर पर युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ भूदेव सिंह राजपूत पूर्व जिला अध्यक्ष सतपाल सिंह जिला महामंत्री डीएस राठौर कार्यक्रम संयोजक वीरेंद्र कठेरिया कार्यक्रम सहसंयोजक जिला महामंत्री सुनील रावत फतेहगढ़ मंडल अध्यक्ष रमला राठौर पूर्व सभासद प्रबल त्रिपाठी जिला मंत्री अमरदीप दीक्षित पूर्व जिला महामंत्री प्रभात अवस्थी जिला उपाध्यक्ष अतुल दीक्षित गोपाल राठौर रश्मि दुबे महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बबीता पाठक मुकेश गुप्ता अनिल प्रताप सिंह जिला मंत्री धर्मेंद्र राजपूत कृष्ण मुरारी राजपूत आदि लोग मौजूद रहे।












