पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव के निधन से शोक

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) सपा सरकार में मिनी मुख्यमंत्री कहे जाने वाले पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव का आज वेदांत हॉस्पिटल में निधन हो गया। करीब 90 वर्षीय श्री यादव का उपचार चल रहा था। पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने वर्ष 1992 में सपा की स्थापना के दौरान छोटे सिंह यादव को पार्टी का राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया था। श्री यादव जनपद कन्नौज से तीन बार सांसद रहे और छिबरामऊ से विधायक भी रहे। वह कायमगंज क्षेत्र से चुनाव हार गए थे।

श्री यादव दशकों तक उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष रहे सहकारिता में उनका सिक्का चलता था। श्री यादव के निधन से शोक की लहर फैल गई।

error: Content is protected !!