फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) कंपिल थाना पुलिस की बीती रात हुई मुठभेड़ में घायल बदमाश रॉकी को गिरफ्तार कर लिया गया। थाना कंपिल पुलिस, एसओजी टीम एवं सर्विलांस टीम ने बीती रात ग्राम भैसरी क्षेत्र में पांच बदमाशों को घेर लिया। जब पुलिस ने बदमाशों को रुकने के लिए कहा तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी बदमाशों से मोर्चा लेते हुए जबावी गोली चलाई। पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया।
अपर पुलिस अधीक्षक डॉ संजय सिंह ने यह जानकारी देते हुए मीडिया को बताया की मुठभेड़ में घायल बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसका नाम रौकी है वह कोतवाली कायमगंज के ग्राम मामपुर का रहने वाला है। उसके पास 315 वोट तमंचा 2 कारतूस 2 तथा खोखे बरामद एवं 35000 रुपए बरामद हुए हैं। एसपी ने बताया कि अंधेरे का लाभ उठाकर रौकी के चार साथी भाग जाने में सफल रहे जिनको पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि रौकी पर लूटपाट चोरी आदि के आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने वर्तमान बताया की रौकी आउट ऑफ डेंजरस है। कंपिल थानाध्यक्ष विश्वनाथ कोरी ने बताया कि बदमाश रौकी के बाएं पैर में गोली लगी है उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।