फर्रुखाबाद। (एफबीबी न्यूज़) कानपुर मार्ग पर आज सुबह हुई दुर्घटना में बोलेरो सवार आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गए। बताया गया कि सभी पुलिसकर्मियों के हाथ पैर टूट गए हैं। जनपद बदायूं से 10 बसों में पुलिस अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिलाने के लिए लखनऊ ले जाया जा रहा था। सहयोग के लिए बदायूं के सीआर के बाबू महेश तिवारी पांच अन्य विभागीय कर्मचारियों के साथ बोलेरो में सवार होकर साथ जा रहे थे। सभी लोग रात में फतेहगढ़ पुलिस लाइन में रुके थे सभी बसें व बोलेरो आज सुबह करीब 4 लखनऊ के लिए रवाना हुई। जब बोलेरो सुबह करीब 5.30 बजे थाना कमालगंज के खुदागंज मार्ग से गुजर रही थी तभी बोलेरो की सामने तेजी से आ रहे ट्रक से सीधी भिड़ंत हो गई। बोलेरो सवार सभी पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गई। सुबह दौड़ लगाने वाले युवकों ने दुर्घटना की जानकारी 108 नंबर पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सुबह 6.45 बजे लोहिया अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में 41 वर्षीय महेश तिवारी के अलावा पुलिस लाइन बदायूं के 23 वर्षीय वोवी 36 वर्षीय सोनू 32 वर्षीय प्रदीप चौधरी 54 वर्षीय जितेंद्र सरोहा एवं 54 वर्षी परवेद्र मलिक को भर्ती किया गया। सूचना दिए जाने के बावजूद ऑर्थो सर्जन करीब डेढ़ घंटे बाद अस्पताल पहुंचे। अपर पुलिस अधीक्षक डा संजय सिंह ने लोहिया अस्पताल जाकर घायल पुलिस कर्मियों को देखा उन्होंने डॉक्टरों को घायल पुलिस कर्मियों का वेतन ढंग से इलाज कराने का निर्देश दिया। जनपद बदायूं थाना उझानी एस आई प्रेमपाल सिंह ने बताया कि हादसे में सीआरके बाबू महेश तिवारी का पैर दो जगह से टूट गया हैं अन्य पुलिस कर्मियों की भी इसी तरह की हालत है। उन्होंने बताया कि 10 बसों में 449 पुलिस अभ्यर्थी नियुक्ति पत्र लेने लखनऊ गए हैं जो लखनऊ पहुंच गए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संजय सिंह ने बताया कि जनपद बदायूं से एएसएम बाबू सहित 6 पुलिसकर्मी बोलेरो से लखनऊ जा रहे थे हादसे में घायल सभी पुलिसकर्मी खतरे से बाहर है।

पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह ने लोहिया अस्पताल जाकर घायलों के हाल-चाल लिए। उन्होंने डॉक्टर को घायलों का बेहतर ढंग से इलाज करने को कहा।












