समाज ने किया सिपाही शालिनी शाक्य को किया सम्मानित

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) तथागत संभ्रांत सामाजिक संगठन के पदाधिकारियों ने आज सायं नव नियुक्त महिला सिपाही कुमारी शालिनी को प्रमाण पत्र एवं शील्ड भेटकर सम्मानित किया। संगठन के जिलाध्यक्ष शिवकुमार शाक्य, महासचिव रामवीर सिंह, मीडिया प्रभारी आनंद भान शाक्य, संरक्षक अवनीश शाक्य जिला सचिव संतोष शाक्य जिला उपाध्यक्ष गिरजा शंकर शाक्य, शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष शिव कुमार शाक्य, शिक्षक सभा के जिला उपाध्यक्ष विमलेश शाक्य शिक्षक मुकेश शाक्य पुस्तकालय अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह शाक्य।

कमलेश शाक्य, अखिलेश शाक्य आदि लोग ग्राम नगला खैरबंद निवासी शिक्षक प्रज्ञानंद शाक्य के आवास पर पहुंचे। शालिनी शाक्य के चाचा शिक्षक प्रज्ञानंद शाक्य चाची शिक्षका श्रीमती नलनी शाक्य ने आगंतुकों का स्वागत कर जलपान कराया। भाजपा नेता अवनीश शाक्य ने शालिनी शाक्य को पंचशील व पगड़ी पहनाई।

सभी लोगों ने सिपाही पद पर नियुक्ति के लिए शालिनी को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। मालूम हो के बीते दिन लखनऊ में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शालिनी को नियुक्ति पर भेंट किया था।

शालिनी के पिता अनिरुद्ध सिंह रामानंद बालक विद्यालय में प्रयोगशाला सहायक पद पर कार्यरत है। वह जनपद एटा के ग्राम अंगदपुर के मूल निवासी है। अस्वस्थ होने के कारण उनका घर पर ही इलाज कराया जा रहा है। सभी लोगों ने अनिरुद्ध सिंह को बधाई देते हुए उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

error: Content is protected !!