फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) अमृतपुर थाना पुलिस ने कप्तान सिंह कुशवाहा हत्याकांड का खुलासा कर दोनों हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को जांच पड़ताल के दौरान हत्यारों का पता चला तभी पुलिस ने प्रयास करके थानाध्यक्ष सुश्री मोनू शाक्य की टीम ने ग्राम उधरनपुर लीलापुर निवासी अधेड़ अक्षय कुमार पुत्र नेपाल सिंह एवं एवं उसके बेटे सवी उर्फ स्वदेश को गिरफ्तार कर लिया।
जिनकी निशा देवी पर हत्या में प्रयोग किया गया डंडा भी बरामद किया गया। मालूम हो की 14 जून को ग्राम गूजरपुर गहरवार निवासी कप्तान सिंह कुशवाहा की हत्या कर दी गई थी। मृतक की श्रीमती ओमवती ने अक्षय सहित सात ग्रामीणों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अभियुक्तों ने पुलिस को बताया कि हमारे पूर्वजों द्वारा करीब 60-65 वर्ष पूर्व मृतक कप्तान के परिवार को गांव में बसने हेतु जमीन दी गयी थी।
कप्तान सिंह के कोई संतान नही थी जिस कारण हमने अपनी जमीन को वापस मांगा। जबकि कप्तान सिंह द्वारा कहा गया कि उक्त जमीन में अपनी गोद ली हुई लड़की वैजयंती को दूंगा। कप्तान ने दीवानी न्यायालय में वाद दायर किया गया था। इसी विवाद के चलते दिनांक 13 जून की रात्रि को करीब 11-12 बजे हम लोगों आदि के द्वारा कप्तान सिंह के चेहरे व सिर पर डंडे से हमले किये गये। जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गयी।