फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्रा ने आज यहां कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नहीं किया गया जाएगा। श्री मिश्रा ने नगर के अग्रवाल सभा भवन में मीडिया को यह जानकारी देते हुए कहा कि मिलावट खोर व्यापारियों का समर्थन नहीं करते हैं। उन्होंने किचन मसाले में मिलावट के लिए धनिया की फसल पर पेप्सी साइड का प्रयोग करने वाले किसानों को दोषी ठहराया। उन्होंने बताया कि देश की प्रमुख कंपनियों द्वारा विदेश में भेजे गए किचन मसाले फेल हो गए।
देश में परीक्षण के दौरान मसाले में पेप्सी साइड जहर की मात्रा पाई गई। उन्होंने बताया की दूध से क्रीम निकल जाने पर दूध का भी सैंपल अमानक हो जाता है। खुला सरसों का तेल बेचे जाने पर लगे प्रतिबंध को गलत बताते हुए कहा कि आज भी मजदूर 100 -200 ग्राम रोजाना सरसों का तेल खरीदते हैं। व्यापारी नेता ने सरकार से 2006 में बनाए गए खाद्य सुरक्षा अधिनियम में ढील दिए जाने की मांग की।
केंद्रीय एवं स्टेट जीएसटी एवं जीएसटी के सचल दलों की मनमाने ढंग से की जा रही कार्रवाई का विरोध करते हुए धारा 129 का सरलीकरण किए जाने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा की पिन कोड आदि छोटी-मोटी कर्मियों के आरोप में पकड़े गए वाहनों की मौके पर तुरंत जांच कर उन्हें छोड़ा जाए। प्रदेश अध्यक्ष ने विद्युत की दरों में अधिक वृद्धि किए जाने पर विरोध किए जाने की जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल संगठन की सदस्यता का कोई शुल्क नहीं है।
व्यापारियों से वार्ता कर कम से कम शुल्क लगाने का फैसला किया जाए जिससे संगठन का भी काम चला रहे। एफबीडी न्यूज़ के सवाल के जवाब में श्री मिश्रा ने बताया कि जिस व्यक्ति के पास कोई दुकान नहीं है और न ही कोई कारोबार करता है तो वह व्यापारी नहीं है। ऐसे लोगों को संगठन में शामिल नहीं करना चाहिए। प्रदेश में संगठन को मजबूत करने के लिए निकले श्री मिश्रा ने बताया कि सुबह के 50 जनपदों में संगठन का गठन किया जा चुका है उन्होंने बताया कि व्यापारियों की समस्याएं सुनने के बाद उनके निवारण के लिए मुख्यमंत्री से भेंट करेंगे।
इसे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री मिश्रा ने व्यापारियों के साथ बैठक कर संगठन को मजबूत करने के नुस्खे बताएं। व्यापारियों ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया श्री मिश्रा ने संगठन में शामिल होने वाले राजीव अग्रवाल आदि व्यापारियों का माला पहनकर स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्रा आगमन पर कंछल गुट के कई वर्तमान पदाधिकारियों ने अपना पाला बदलते हुए प्रतिनिधिमंडल संगठन से जुड़ गए।
आज कंछल गुट छोडकर इस संगठन में जुड़ने वालों में मुख्य रूप से पुन्नी शुक्ला जिला उपाध्यक्ष कंछल गुट, संतोष गुप्ता जिला मंत्री कंछल गुट, मोहम्मद सिराज जिला मंत्री कंछल गुट, डाक्टर पी एन सक्सेना कंछल गुट, डाल चंद कठेरिया अध्यक्ष मसेनी व्यापार मंडल कंछल गुट, विक्की सारस्वत नगर महामंत्री कंछल गुट, शिवशीष अध्यक्ष सेठ गली कंछल गुट, विनोद सविता जिला मंत्री कंछल गुट सहित लगभग 30 लोग इस सभा में उपस्थित रहे।
प्रदेश अध्यक्ष ने राजीव अग्रवाल किला वालों को प्रदेश मंत्री, पुन्नी शुक्ला को नगर अध्यक्ष, श्रीमती सुजाता सिंह को जिला महामंत्री महिला सभा, श्रीमती निर्मला राजपूत को नगर मंत्री करण पटेल को नगर कोषाध्यक्ष की नवीन जिम्मेदारी सौंपी।
जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने संगठन को मजबूत और बड़ा बनाने पर जोर देते हुए कहा कि मेरा पूरा जीवन व्यापारिक कल्याणकारी कार्यों में समर्पित है और रहेगा। संगठन के प्रदेश संगठन मंत्री एवं प्रदेश सह मीडिया प्रभारी मुकेश गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया।