व्यापार मंडल को और मजबूत करने की रणनीति

फर्रुखाबाद।(एफबीडी न्यूज़) नगर उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट की रेलवे रोड होटल आनन्द पैलेस पर हुई बैठक में संगठन को और मजबूत करने की रणनीति बनाई गई। बैठक में कई अहम फैसलों पर चर्चा हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि जल्द नगर से सम्बद्ध सभी व्यापार मंडल के क्षेत्रीय संगठन व नगर की इकाइयों का गठन कर प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा,प्रदेश महामंत्री दिलीप सेठ, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र गुप्ता व प्रदेश युवा अध्यक्ष जीतू सोनी को नगर फर्रुखाबाद में बुलाकर सभी का शपथ ग्रहण समारोह कराया जाएगा।

संगठन में कई नए वरिष्ठ व्यापारियों को प्रदेश अध्यक्ष के मंच पर शामिल किया जाएगा। जिसकी अनुमति प्रदेश अध्यक्ष से ले ली गई है। जल्द ही कार्यक्रम लेकर प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश के दोनों महामंत्री व युवा के प्रदेश अध्यक्ष को फर्रुखाबाद नगर बुलाने का प्रोग्राम बनाया जाएगा। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि फर्रुखाबाद नगर एवं व्यापारियों की जटिल समस्याएं है उन सभी को प्रदेश अध्यक्ष को एक ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया जाएगा। फर्रुखाबाद से दिल्ली की एक मात्र ट्रेन होने के कारण व्यापारियों को अधिक समस्याएं रहती है।

फर्रुखाबाद से दिल्ली के लिए एक और ट्रेन चलवाने की मांग भी की जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष के माध्यम से उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व रेल मंत्री द्वारा इन समस्याओं का निस्तारण कराया जाएगा। अन्य समस्याओं को सभी को उठाया जाएगा। नगर उद्योग व्यापार मंडल को पूर्ण विश्वास है कि फर्रुखाबाद के व्यापारियों की समस्याओं को प्रदेश नेतृत्व गम्भीरता से लेकर हल कराने का प्रयास करेगा।

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का प्रदेश नेतृत्व मुख्यमंत्री व रेल मंत्री के साथ अनेको बार व्यापारियों की समस्याओं को लेकर बैठक होती रहती है। बैठक में नगर अध्यक्ष हाजी मोहम्मद इख़लाक़ खान नगर महामंत्री राकेश सक्सेना नगर युवा अध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव जिला महिला अध्यक्ष सोनी शुक्ला महामंत्री हेमलता मिश्रा नगर महिला महामंत्री नेहा शुक्ला नगर संयुक्त महामंत्री रामजी पाठक नगर संरक्षक आनन्द प्रकाश मुन्ना गुप्ता नगर प्रभारी ठाकुर सर्वेंद्र सिंह नगर नगर कोषाध्यक्ष राजन रॉय जॉली राजपूत युवा नगर महामंत्री रोहन कश्यप आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!