मनाया गया मंत्री नंद गोपाल गुप्ता का पुनप्रप्ति जन्मोत्सव

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास निर्यात कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी जी का पुनप्रप्ति जन्मोत्सव नगर के मऊदरवाजा गल्ला मंडी में राजेश राठौर के यहां केक काटकर मनाया गया। कैबिनेट मंत्री के समर्थक बॉबी गुप्ता ने बताया आज के ही दिन नंद गोपाल नंदी के ऊपर कातिलाना हमला किया गया था जिसमें वह ईश्वर की कृपा से बच गए थे। इसीलिए आज के दिन उनका नया जन्म हुआ है, इसलिए हम सब एकत्र होकर उनका जन्मदिन मना रहे हैं।

ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वह स्वस्थ एवं दीर्घायु रहें। इस मौके पर सभासद फुरकान अहमद, शशांक गुप्ता, नीतीश अग्रवाल, गिरीश गुप्ता, मोहित गुप्ता, डॉक्टर रविकांत गुप्ता, राजेश राठौर, नगर व्यापार मंडल के संरक्षक मुन्ना गुप्ता पत्रकार मौजूद रहे। बॉबी गुप्ता की तरफ से स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई थी।

error: Content is protected !!