प्रभाकांत मिश्रा भाकियू से बर्खास्त

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) भारतीय किसान यूनियन ने अनुशासन हीनता के आरोप में ग्राम खिमसेपुर निवासी प्रभाकांत मिश्र पुत्र शंभू दयाल को संगठन से बर्खास्त कर दिया है। बुंदेलखंड कानपुर क्षेत्र किसान यूनियन के अध्यक्ष बैजनाथ अवस्थी ने प्रभाकांत मिश्र का बर्खास्तगी का आदेश जारी किया है। भाकियू की बीते दिन हुई समीक्षा बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष शमीम सिद्दीकी, प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद शाक्य, मंडल अध्यक्ष कानपुर मंडल रवि प्रताप सिंह की उपस्थिति में हुई थी।

जिसमें जोनल उपाध्यक्ष बुंदेलखंड कानपुर जोन प्रभाकांत मिश्र के द्वारा अनुशासन हीनता करते हुए पद की गरिमा को नष्ट किया गया। उनको समझाने के पूरे प्रयास किये गये लेकिन समझाने के बावजूद उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया जिसको स्वीकार करने के बाद प्रभाकांत मिश्र को संगठन के सभी पदो से मुक्त किया गया है।

error: Content is protected !!