फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) पत्नी के द्वारा झगड़ा करने से गुस्साए युवक जबर सिंह ने फांसी लगाकर जान दे दी। कोतवाली मोहम्मदाबाद के ग्राम निसाई निवासी छंगेलाल के 40 वर्षीय पुत्र जबर सिंह ने बीती रात्रि पत्नी से विवाद के बाद लगभग 9.30 बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। नशे के आदी जबर सिंह रोजाना शराब पीकर घर पर पत्नी दीपमाला के साथ मारपीट करता था।
बीती शाम जबर सिंह झगड़ा करने के बाद कमरें में गया और छत पर लगे कड़े मे रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। जानकारी मिलते ही परिजनों ने तुरंत ही दरवाजा तोड़कर जबर सिंह को नीचे उतारा। एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद ले जाया गया। डॉक्टर सनी मिश्रा ने 10.40 बजे जबर सिंह को मृत घोषित कर दिया। जबर सिंह घोड़ा गाड़ी चलाकर परिवार का पोषण करता था। जबर सिंह के तीन पुत्र तथा 4 पुत्रियां है। पत्नी दीपमाला का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।
ठग गिरफ्तार,रुपए बरामद
क्राइम ब्रांच पुलिस ने लाखों रुपयों की ठगी करने वाले झारखंड प्रांत के शातिर ठग शुभम कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने फ्रॉड करने वालों के खातों को फ्रीज कर कर न्यायालय के आदेश से 1,28000 रुपये पीड़ित के खाते में वापस कराए हैं। थाना राजेपुर के ग्राम डांडीपुर बदनपुर निवासी प्रमोद पाल ने लॉटरी के नाम पर 12 लाख रूपयों की ठगी करने वालों के विरुद्ध वर्ष 2022 में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस जांच में फ्रॉड करने वाले आधा दर्जन लोगों के नाम प्रकाश में आए हैं।