सीओ सिटी ने बचाई व्यापार मंडल की लाज

फर्रुखाबाद।(एफबीडी न्यूज़) नगर क्षेत्राधिकारी ऐश्वर्या उपाध्याय ने व्यापार मंडल के कार्यक्रम में विलंब से पहुंच कर व्यापारियों की लाज बचाई। मिश्रा गुट के नगर उधोग व्यापार मंडल एवं युवा व्यापार मंडल ने प्रशंसनीय एवं सराहनीय कार्य करने के लिए पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक सीओ सिटी एवं थाना प्रभारियों को सम्मानित करने के लिए आज दोपहर नगर के मोहन पैलेस में बैठक बुलाई। पदाधिकारियों के बैठने के लिए उनकी कुर्सी पर नाम एवं पद की चिट लगाई गई थी।

बीच में वीआईपी के लिए तीन कुर्सियां खाली रखी गई। अफरा तफरी के माहौल में करीब 2 बजे कार्यक्रम शुरू हुआ। मंच संचालन नगर महामंत्री राकेश सक्सेना ने किया उन्होंने पदाधिकारियों को बैठने के लिए बुलाया। बुलाए जाने के बावजूद राजन राय उर्फ जौली राजपूत मंच पर नहीं पहुंचे। वह होटल मालिक मोहन छाबड़ा के साथ रिसेप्शन में बैठे देखें गये। संगठन के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष राजू गौतम भी काफी पीछे बैठे थे।

वीआईपी कुर्सियों पर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शशि भूषण दीक्षित महासचिव कुंवर सिंह यादव एवं उपाध्यक्ष सलीम राजा को बैठाया गया। उसी दौरान मीडिया के द्वारा पूछे जाने पर नगर महामंत्री राकेश सक्सेना ने बताया कि एसपी के आने का कार्यक्रम निरस्त हो गया है। व्यापारियों के साथ ही अधिवक्ता पदाधिकारियों ने भी विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सराहनीय कार्य किए जाने पर पुलिस का सम्मान किया जाना चाहिए। अधिवक्ताओं के चले जाने के बाद करीब 3 बजे सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय पहुंची।

नगर व्यापार मंडल के संरक्षक आनंद प्रकाश उर्फ मुन्ना गुप्ता ने सीओ सिटी को अशोक स्तंभ एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया। कार्यक्रम में शहर कोतवाल राजीव पांडे, रेलवे रोड चौकी इंचार्ज राहुल चौधरी, तिकोना चौकी इंचार्ज यतेंद्र सिंह, नखासा चौकी इंचार्ज इमरान घुमना चौकी इंचार्ज अमित गुप्ता महिला सिपाही रीना यादव आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सदानंद शुक्ला महामंत्री नरेश पालीवाल नगर अध्यक्ष हाजी इखलाक खां महामंत्री राकेश सक्सेना।

महिला जिलाध्यक्ष सोनी शुक्ला महिला नगर अध्यक्ष प्रीति गुप्ता युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव, रोहन कश्यप, बीज एवं खाद व्यापार मंडल के अध्यक्ष योगेंद्र प्रताप आर्य कोषाध्यक्ष राजन राय जौली राजपूत आदि व्यापारियों ने सीओ सिटी आदि पुलिस कर्मियों को फूल माला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। स्वागत से गदगद सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गायब छात्रा को तलाशने के लिए जबरदस्त अभियान चलाया गया।

इस अभियान में शहर कोतवाल राजीव पांडे मऊदरवाजा थानाध्यक्ष बलराज भाटी एसओजी टीम आदि पुलिस कर्मियों ने काफी मेहनत की। इस कार्य में पुलिस को नागरिकों का भी काफी सहयोग मिला। आखिरकार पुलिस ने छात्र को सकुशल बरामद कर लिया। उन्होंने सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों एवं सहयोग करने वाले नागरिकों को धन्यवाद देकर बधाई दी।

error: Content is protected !!